Homemade Soap: घर पर बनाएं ये नेचुरल साबुन, मक्खन जैसे मुलायम हो जाएंगे आपके गाल

Natural Soap For Glowing Skin: इन दिनों बाजारों में कई तरह के केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं। लड़कियां और महिलाएं इनका इस्तेमाल भी भरपूर करती हैं। उन्हीं में से एक साबुन भी हैं। आज के समय में साबुन में भी केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ये हमारी स्किन को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। ऐसे में आप चाहें तो कुछ आसान चीजों से अपने घर में भी साबुन बना सकती हैं।
ये नेचुरल होने के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसमें आप अपनी पसंद की चीजें डाल सकती हैं। ये किफायती भी होता है। आज हम आपको घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-
घर पर साबुन बनाना क्यों है बेहतर? (Why Homemade Soap Is Better)
जो साबुन आप घर पर बनाती हैं, उसमें कोई हार्ड केमिकल नहीं मिला होता है। इसमें इस्तेमाल होने वाले ऑयल, एलोवेरा और हर्ब्स स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं। अगर आप इस साबुन का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन को पोषण मिलता है और त्ववा सॉफ्ट बनती है।
-1770103668180.jpg)
यह भी पढ़ें- Homemade Toner: सर्दियों में चेहरे की चमक लौटाएंगे 4 देसी टोनर, घर पर बनाना है बेहद आसान
होममेड साबुन बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत (Ingredients To Make Soap At Home)
- सोप बेस लगभग 250 ग्राम
- बादाम का तेल या नारियल तेल 2 से 3 बड़े चम्मच
- एलोवेरा जेल 2 बड़े चम्मच
- ग्लिसरीन 1 चम्मच
- हल्दी आधा छोटा चम्मच
- नीम की पत्तियां 8 से 10
- गुलाब की पंखुड़ियां एक मुट्ठी
- एसेंशियल ऑयल 10 से 15 बूंद (टी ट्री या लैवेंडर)
कैसे बनाएं साबुन? (How To Make Soap At Home)
- घर पर साबुन बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- इसके बाद नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसका रस निकाल लें।
- इसी तरह गुलाब की पंखुड़ियों का भी रस निकालें।
- अब आप सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद एक पैन में पानी गर्म करें और डबल बॉयलर तरीके से सोप बेस को पिघला लें।
- सोप बेस के पूरी तरह से पिघल जाने पर उसमें गुलाब और नीम का रस अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद एलोवेरा जेल, ऑयल, ग्लिसरीन और हल्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- आखिरी में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालें।
- अब इस मिक्सचर को साबुन के सांचे में डाल दें।
- इसके बाद साबुन को जमने के लिए कम से कम दो या तीन घंटे के लिए छोड़ दें।
- साबुन जब पूरी तरह से सेट हो जाए तो इसे निकाल लें।
- आपका होममेड साबुन इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- Fermented Rice Water से चमकाएं अपनी स्किन, क्या है इस्तेमाल करने का तरीका?
हाेममेड साबुन के फायदे (Benefits Of Homemade Soap)
- त्वचा को अंदर तक पोषण मिलता है।
- स्किन की ड्राइनेस कम होती है।
- हमारी त्वचा मुलायम बनती है।
- त्वचा की रंगत निखरती है।
- स्किन इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है।
अगर आप रोजाना इस नेचुरल साबुन का इस्तेमाल करती हैं ताे कुछ ही दिनों में त्वचा ज्यादा स्मूद और हेल्दी नजर आने लगेगी। लेकिन अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत है तो आप इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टार से सलाह जरूर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।