Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:01 AM IST

Summer Skin Care: लू से झुलस गई है त्‍वचा, दही में इस तेल की 5 बूंद मिलाकर लगाने से मिलेगा फायदा

Homemade Facepack At Home: तेज धूप में चेहरे की त्‍वचा झुलस गई है, तो महंगी क्रीम की जगह आपको घर पर बने दही फेस पैक का इस्‍तेमाल करके देखना चाहिए। जानिए इस फेस पैक को तैयार करने का तरीका। 
Updated:- 2026-05-19, 16:49 IST
curd and mint oil face pack

Skin Care Treatment: भीषण गर्मियों का मौसाम आ चुका है। तापमान 40 डिग्री के भी ऊपर जा रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलते ही तपती धूप में चेहरे की त्‍वचा झुलसने की समस्‍या बढ़ती जा रही है। वैसे तो बाजार में आपको ढेरों सनस्‍क्रीन मिल जाएंगी, जिनका उपयोग आपको बिना भूले करना चाहिए, मगर यह काफी नहीं है। खासतौर पर त्‍वचा झुलस गई है, तो आपको घर पर नेचुरल तरीके से उसका ट्रीटमेंट करना चाहिए। आप एक आसान सा फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाकर अपनी झुलसी हुई चेहरे की त्‍वचा से छुटकारा पा सकती हैं। हमें इस खास फेस पैक के बारे में दिल्‍ली के शहादरा स्थित कलर्स सैलून की ओनर एंव ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू महेश्‍वरी से बताया है। वह कहती हैं, "गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण त्‍वचा प्रभावित हो जाती है। ऐसे में त्‍वचा को ठंडक पहुंचाने वाला कोई सूदिंग सा फेस पैक ही लगाना चाहिए। दही त्‍वचा के लिए वरदान है और इससे कई तरह के फेस पैक तैयार किए जा सकते हैं, मगर कूलिंग फेस पैक तैयार करना सबसे आसान है।"

रेनू हमें इस खास कूलिंग फेस पैक को घर पर बनाने की विधि भी बताती हैं-

फेस पैक की सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच दही
  • 5 बूद मिंट एसेंशियल ऑयल

फेस पैक बनाने की विधि

  • एक बाउल में दही लें, कोशिश करें कि दही फेश हो और गाढ़ा हो। इसके बाद दही में 5 बूंद एसेंशियल ऑयल डालें। अब इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और फेस पैक तैयार करें।
  • अब आप इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 20 से 30 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को वॉश कर लें। वॉश करने से पहले चेहरे पर इस फेस पैक से हल्‍की मसाज करें।
  • चेहरे को पानी से वॉश करने के बाद आप टॉवल से पोछ लें और फिर एक जेल बेस्‍ड मॉइस्‍चराइजर लगाएं। यदि आप रोज इस फेस पैक को चेहरे पर लगाती हैं, तो झुलसी हुई त्‍वचा ठीक हो सकती हैं।

how to cure sun burn

फेस पैक के फायदे

  • एनबीसीआई ( National Center for Biotechnology Information) की एक रिसर्च के मुताबिक दही कोलेजन होता है। यह त्‍वचा को ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस से बचाता है। ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस की वजह से त्‍वचा में उत्‍पन्‍न होने वाले फ्री रेडिक्‍लस को दही से नियंत्रित किया जा सकता है। दही में ऐसे एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिक्‍लस से लड़ते हैं और ऑक्‍सीडेटिव स्‍ट्रेस को कम करते हैं।
  • दही एक बहुत ही अच्‍छा नेचुरल एक्‍सफोलिएटर है। कई बर झुलसी त्‍वचा काली पड़कर सूख जाती है और डेड स्किन में बदल जाती है। ऐसे में चेहरे पर दही लगाने से यह डेड स्किन रिमूव होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
  • मिंट एसेंशियल ऑयल भी त्‍वचा के लिए बहुत ज्‍यादा फायदेमंद होता है। यह त्‍वचा को रिलैक्‍स करता है और गहराई में जाकर रिपेयर करता है। खासतौर पर तेज धूप में रहने से त्‍वचा पर सीबम इकट्ठा हो जाता है, जिससे टैनिंग की संभावना बढ़ जाती है। इस ऑयल से एक्‍सट्रा सीबम को कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- K-Glow पाने के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं रोज वॉटर

un burn problem solution

नोट- आपकी त्‍वचा सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए फेस पैक का इस्‍तेमाल करने से पहले आपको एक बार स्किन एक्‍सपर्ट से परामार्श जरूर करना चाहिए। इस फेस पैक को इस्‍तेमाल करने से पहले हर किसी को स्किन पैच टेस्‍ट करना चाहिए। हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं, किस यह फेस पैक झुलसी हुई त्‍वचा को ठीक करने का सबसे बेहतरीन उपाय है। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट की सलाह पर ही इसका इस्‍तेमाल करके देखें।

यह भी पढ़ें- चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें पपीता और मुल्तानी मिट्टी, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीका

ऊपर बताया गया उपाय अगर आपको पसंद आया हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।