ड्राई स्किन को साफ और मॉइश्चराइज रखने के लिए इन होममेड क्लींजर का करें इस्तेमाल

सर्दियों में सबसे ज्यादा ड्राई स्किन परेशान करती है। इस मौसम में ड्राई पैचेस, फ्लेकी स्किन और इचिनेस होने लगती है। इसलिए कहा जाता है कि सर्दियों में अपनी स्किन का खास ख्याल रखना चाहिए। इस समय आपको केवल फेस क्लींजर की जरूरत पड़ेगी। ऐसा क्लींजर जो आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करके स्किन को साफ रखे। अब आप सोच रहे होंगे कि फेस वॉश क्यों नहीं? क्योंकि इसमें केमिकल होता है और केमिकल एक समय बाद त्वचा को बेजान बना देता है।
अब आपको लग रहा होगा कि क्लींजर भी आपको बाजार से खरीदना पड़ेगा, ऐसा नहीं है। आप नेचुरल चीजों की मदद से भी अपने फेस को क्लींज कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही ड्राई स्किन के लिए क्लींजर बनाना सिखाएंगे, जो आपकी त्वचा को सूट करेगा। साथ ही बताएंगे कि फेस वॉश और क्लींजर में क्या अंतर होता है।
क्लींजर क्या होता है?
क्लींजर और फेस वॉश में अंतर?
क्या आप जानते हैं क्लींजर और फेस वॉश दोनों का काम अलग अलग होता है। क्लींजर को हमेशा फेस वॉश करने से पहला लगाया जाता है। फेस वॉश आपकी स्किन को फ्रेश और क्लीन बनाता है। वहीं क्लींजर गंदगी, मेकअप, ऑयल और डेड स्किन को रिमूव करता है। (पानी से चेहरा धोने के फायदे)
इसे भी पढ़ें:Dry Skin Problems: ड्राई स्किन वाली महिलाओं को फॉलो करना चाहिए यह नाइट केयर रूटीन
दूध से बनाएं क्लींजर
इसे भी पढ़ें:अपनी ड्राई स्किन में नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आवश्यक सामग्री
- 3 चम्मच दूध
- चुटकी भर हल्दी
क्या करें?
- एक बाउल में 3 चमच दूध के साथ चुटकी भर हल्दी डालें।
- इन दो चीजों को मिक्स कर लें।
- अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
- 2 मिनट बाद पानी से चेहरा साफ कर लें।
- अब एक सूखे तौलिए से अपना चेहरा पोंछ लें।
नोट: दूध को उबलने के बाद इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसलिए त्वचा के लिए कच्चा दूध फायदेमंद होता है।
ऑलिव ऑयल से बनाएं फेस क्लींजर
आवश्यक सामग्री
- 1/2 कप ऑलिव ऑयल
- 2 चमच ग्लिसरीन
- थोड़ा सा पानी
क्या करें?
- किसी बर्तन में 1/2 कप, 2 चम्मच ग्लिसरीनऔर थोड़ा सा पानी डालें।
- इन्हें अच्छे से मिलाकर एक बोतल में स्टोर कर लें।
- जब भी आपको फेस क्लीन करना हो तो आप इस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करके जरूर देखें। साथ ही स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।