अगर आपकी है ड्राई स्किन तो ये घरेलू उपाय होंगे कारगर

ड्राई स्किन के कारण चेहरे पर खुजली और जलन होने लगती है। जिससे चेहरे पर ग्लो कम होने लगता है। हालांकि, इसके कई कारण होते हैं, जैसे चेहरे पर गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना और मौसम बदलना। हमारी स्किन तब ड्राई होने लगती है जब त्वचा में तेल का उत्पादन करने वाले ग्लैंड कम एक्टिव रहते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि आप ड्राई स्किन की समस्या को कम नहीं कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए जानते हैं ड्राई स्किन की समस्या से कैसे निजाप पाया जा सकता है।
एवोकाडो मास्क
एवोकाडो को भी रूखी त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है। आप इसका इस्तेमाल मास्क के रूप में कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको आधा एवोकाडो और ऑलिव ऑयल चाहिए होगा। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। एक बाउल में सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट बाद धो लें। आप इस मास्क का इस्तेमाल रोजाना कर सकती हैं। इस मास्क के उपयोग से आपकी त्वचा सॉफ्ट होने लगेगी।
नहाते वक्त करें तेल का उपयोग
प्राकृतिक तेल हमारी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। हालांकि, अक्सर लोग नारियल और ऑलिव ऑयल का ही उपयोग करते हैं। लेकिन आप कई अन्य तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बस पानी में जोजोबा या आर्गन ऑयल डालें। फिर इससे नहा लें। रोजाना ऐसा करने से आप पाएंगी कि आपकी ड्राई स्किन में अब बदलाव आने लगा है।
इसे भी पढ़ें:ऑयली स्किन के लिए जादुई हैं ये उपाय, गर्मियों में त्वचा दिखेगी खिली-खिली
स्क्रब आएगा काम
स्क्रब करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में इस आदत को लाना चाहिए। लेकिन बाजार में मिलने वाले स्क्रब के बजाय आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। बस इसके लिए आपको½ कप चीनी और दो चम्मच ऑलिव ऑयल की जरूरत पड़ेगी। एक बाउल में इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें। अब इस स्क्रब को अपने चेहरे पर रगड़ें। फिर अपना चेहरा साफ पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
ओटमील से मिलेगा फायदा
ओटमील में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। आपको ओटमील बाथ लेनी चाहिए। इसके लिए आपको ओट्स चाहिए होगा। बस इसे मिक्सी में बारीक करके पीस लें। अब इसमें गर्म पानी डालें। फिर दोनों चीजों को मिक्स कर लें। इसका इस्तेमाल अपनी त्वचा पर नहाते वक्त करें।
इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: चेहरे की ड्राई स्किन के लिए आप भी आजमा सकती हैं ये घरेलू नुस्खे
ऑलिव ऑयल का करें इस्तेमाल
ड्राई स्किन पर तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर अपने चेहरे पर एक गीले कपड़े को लपेटकर तब तक रखें जब तक कि यह ठंडा न हो जाए। इसके बाद चेहरे से तेल पोंछ लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।