DIY Hair Gel: घर पर ऐसे तैयार करें सस्ता और आसान हेयर जेल, कम खर्च में बाल बनेंगे खूबसूरत और चमकदार

लम्बे-घने बाल अधिकतर महिलाओं को पसंद होते हैं, लेकिन बालों के झड़ने की वजह से कुछ महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी सर्दियों में रूखे और बेजान बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो अब आपको और अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे खास होममेड हेयर जेल के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप सर्दियों में अपने बालों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास हेयर जेल के बारे में।
बालों के लिए खास हेयर जेल
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि बालों के रूखेपन को लेकर अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बालों को लम्बा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं या घरेलु नुस्खें आजमाती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर रहकर एक खास हेयर जेल तैयार कर सकती हैं। इस हेयर जेल को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

हेयर जेल बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा जेल
- मेथी दाने
- विटामिन ई कैप्सूल
यह भी पढ़ें- Aloe Vera For Hair: सर्दियों में बालों को दें डीप नरिशमेंट, एलोवेरा जेल से बनाएं ये खास हेयर मास्क
हेयर जेल बनाने का तरीका
- आप घर पर रहकर कम खर्चे में आसानी से खास हेयर जेल बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 कप पानी में 2 चम्मच मेथी दाने के बीज उबालें।
- जब पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तब इसे छान लें।
- अब इस पानी में थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल मिला दें।
- अब इन दोनों चीजों को मिक्स कर इसमें थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल मिलकर फेंट लें।
![3 - 2025-12-17T215639.593]()
- अब आपका हेयर जेल बनकर तैयार है, आप इसका बालों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप इस हेयर जेल का एक हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब इस पूरे जेल को बाल और स्कैल्प पर लगाकर 20 मिनट तक रखें।
- उसके बाद अपने बालों को साफ़ पानी से धो सकती हैं।
- इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा और सर्दियों में बालों से जुड़ी समस्या की कम होगी।
यह भी पढ़ें- Curly Hair Care: कर्ली बालों के लिए स्पेशल हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
