Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:03 AM IST

चमकती त्वचा के लिए ऐसे बनाएं बॉडी स्क्रब

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में बस दो चीजों से स्क्रब बनाने की विधि बताने वाले हैं जो आपकी स्किन को ग्लो देगा।</span>
Updated:- 2022-12-08, 12:59 IST
how to make body scrub in hindi

जितना ख्याल हम अपने चेहरे का रखते हैं उतना ही ध्यान हमें अपने शरीर की सफाई का भी रखना चाहिए। जब हमें अपने चेहरे की सफाई करने के लिए स्क्रब बना सकते हैं तो क्यों न घर पर बॉडी स्क्रब भी बनाया जाए!

मार्केट के प्रोडक्ट खरीदने से अच्छा है कि असरदार घरेलू नुस्खे की मदद से स्क्रब बनाया जाए और केमिकल वाले प्रोडक्ट के साथ-साथ फिजूल खर्ची से भी बचा जाए। आज हम आपको इस लेख में घर पर मौजूद केवल दो चीजों से बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका बताने वाले हैं। इस लेख पूरा पढ़ें और स्क्रब बनाना सीखें।

कैसे बनाएं बॉडी स्क्रब

how to make body scrub

जिस तरह हम चेहरे से गंदगी साफ करने के लिए स्क्रब करते हैं उसी तरह बॉडी को भी जरूरत होती है स्क्रब की। बॉडी को करने से हमारी त्वचा से गंदगी निकलती है और त्वचा को चकम मिलती है। तो अगर आप भी घर पर बने स्क्रब के फायदे उठाना चाहती हैं तो इस तरह बने स्क्रब।(हर स्किन टाइप के लिए स्क्रब)

सामग्री

  • शहद- 5 चम्मच
  • ओट्स- 3 चम्मच

इसे जरूर पढ़ें-घर पर बनाना है बॉडी स्क्रब तो इन इंग्रीडिएंट्स को जरूर चुनें

विधि

  • स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में शहद और ओट्स को मिक्स कर दें।
  • जब आप नहाने जाएं तो पहले अपनी बॉडी को वाश पानी से वॉश कर दें और फिर स्क्रब का इस्तेमाल करें।
  • इस बात का खास ध्यान रखे की आपने इस या किसी भी दूसरे स्क्रब का इस्तेमालरोज नहीं करना है।
  • स्क्रब का रोजाना इस्तेमाल त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

स्क्रब के रूप में ओट्स के फायदे

oats scrub

हमारे किचन में कई ऐसी चीजें है जो खाने के साथ-साथ हमारी त्वचा पर लगाने के लिए भी उपयोग की जाती है। जैसे हल्दी, चीनी, कॉफी और ओट्स। ओट्स का इस्तेमाल(ओट्स के फायदे) हम फेस पैक बनाने, फेस मास्क बनाने और स्क्रब बनाने के लिए किया जाता है।

ओट्स हमारी स्किन को एक्सफोलिएट करता है, टैनिंग को कम करता है और स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ कील-मुंहासों को ठीक करने में भी कारगर होता है।

इसे जरूर पढ़ें-जानिए सॉल्ट स्क्रब या शुगर स्क्रब में से आपके लिए कौन सा है एकदम सही

क्या आपने कभी घर पर स्क्रब बनाया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।