हर स्किन टाइप के लिए घर पर ही बनाएं स्क्रब, जानें तरीका

स्किन को केवल फेश वॉश से धोने से ही काम पूरा नहीं हो जाता है। आपको स्क्रबिंग भी करनी चाहिए, क्योंकि इससे डेड स्किन हट जाती है जिससे आपका चेहरा साफ और ग्लो करने लगता है। पोर्स को क्लॉग करने के लिए भी स्क्रब करने की जरूरत पड़ती है। हर स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब भी अलग-अलग होते हैं। चलिए जानते हैं स्किन टाइप के अनुसार कैसे बनाएं होममेड स्क्रब।
ऑयली स्किन के लिए स्क्रब
यह कहना गलत नहीं होगा कि ऑयली स्किन के साथ कई समस्याएं होती हैं। खासतौर पर ब्लैक हेड्स होने लगते हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच कॉफी
- 1 चम्मच दही
क्या करें?
- किसी भी छोटे से बर्तन में 1 चम्मच कॉफी और 1 चम्मच दही डालें।
- अब दोनों चीजों को मिला लें। इसका गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा।
- लीजिए चुटकियों में बन गया आपका ऑयली स्किन के लिए होममेड स्क्रब।
कैसे करें स्क्रब का इस्तेमाल?
- थोड़े से स्क्रब को फिंगरटिप पर लगा लें।
- इसके बाद त्वचा को दो मिनट के लिए स्क्रब करें। टी- जोन पर खास ध्यान रखें।
- करीब पांच मिनट तक स्क्रब को चेहरे पर लगाएं रखें।
- 5 मिनट बाद त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें।
- अब स्किन को पोंछ लें । अब अपनी त्वचा पर जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि ड्राइनेस ना हो।
इसे भी पढ़ें:घर पर बनाना है बॉडी स्क्रब तो इन इंग्रीडिएंट्स को जरूर चुनें
ड्राई स्किन के लिए स्क्रब

बात जब ड्राई स्किन की आती है तो महिलाएं त्वचा को एक्सफोलिएट नहीं करती हैं, क्योंकि इससे स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है। हालांकि, हर स्किन टाइप वाली महिलाओं को स्क्रब जरूर करना चाहिए। साथ ही त्वचा के प्रकार के अनुसार स्क्रब अलग-अलग चीजों को मिलाकर बनाया जाता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 चमच दूध
- 2 चमच पीसी हुई चीनी
क्या करें?
- एक छोटे से बाउल में 1 चमच दूध डालें।
- अब इसमें २ चमच पीसी हुई चीनी डालकर इसे अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका ड्राई स्किन के लिए स्क्रब।
इसे भी पढ़ें:दिवाली से पहले इस्तेमाल करें ये स्क्रब, निखर जाएगा आपका चेहरा
कैसे करें स्क्रब का इस्तेमाल?
- इस स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- आंखो के आस पास पर स्क्रब ना लगाएं।
- अब एक तौलिए को गीला करके इसकी मदद से चेहरे को साफ कर लें। स्किन से स्क्रब हटाते वक्त ज्यादा दबाव का उपयोग ना करें। इसके कारण स्किन छिल सकती है।
- अब अपने मुंह पर पानी के कुछ छीटें मारें।
कॉम्बिनेशन स्किन के लिए स्क्रब
कॉम्बिनेशन स्किन से अर्थ दो तरह के त्वचा प्रकार से है। यानी जिन लोगों की स्किन का टाइप कॉम्बिनेशन होता है, उनका फेस ऑयली के साथ-साथ ड्राई भी होता है।
आवश्यक सामग्री
- 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच शहद
- आधा चम्मच चीनी
क्या करें?
- एक कटोरे में ऊपर बताई गई मात्रा अनुसार दोनों चीजों को डालें।
- फिर इन्हें मिक्स कर लें। (कॉम्बिनेशन स्किन के लिए टिप्स)
- लीजिए तैयार है आपका कॉम्बिनेशन स्किन के लिए स्क्रब।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें।
- अब उंगलियों पर थोड़ा सा स्क्रब लें, फिर इसे अपनी स्किन पर लगा लें।
- केवल अपनी उंगलियों से को अच्छे से मसाज करें।
- करीब 5-7 मिनट बाद सादे पानी से अपना चेहरा धो लें।
यह बातें भी जाननी है जरूरी
- आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि स्क्रबिंग के दौरान त्वचा को रगड़ना नहीं होता है। अगर आप स्क्रब को त्वचा में रगड़ेंगी तो इससे त्वचा छिलने लगती है।
- स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजर या त्वचा को टोन करना बेहद जरूरी होता है।
- चेहरे से मेकअप को बिना हटाए स्क्रब नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।