Mon Oct 12, 2026 | Updated 04:24 PM IST

Remedy For Thinning Hair: बाल लंबे तो हैं पर पूंछ जैसे पतले हो गए हैं? ये उपाय आएगा आपके काम

Remedy For Thinning Hair:  अगर आपके बाल लंबे हैं, लेकिन आप इनके झड़ने से परेशान हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने झड़ते बालों को कम कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-15, 09:15 IST
image

गर्मी के मौसम में अधिकतर भारतीय महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। इस मौसम में वे अपने बालों का बेहद ख्याल रखती हैं। अगर आपके बाल लंबे तो हैं, लेकिन बार-बार झड़ने लगते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप बालों के झड़ने को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।

बालों के झड़ने को ऐसे कम करें

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि कुछ महिलाओं के बाल लंबे तो होते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में उनके बाल झड़ने लगते हैं, जिसकी वजह से वे बड़ी परेशान रहती हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है और आपके लंबे बाल और पतले होते जा रहे हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही बाजार के महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने की जरूरत है, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे स्पेशल हेयर सीरम के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को न सिर्फ शाइनी और खूबसूरत, बल्कि मजबूत भी बना सकती हैं। इस सीरम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

2 - 2026-06-14T204627.450

सीरम बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Serum: सर्दियों में बालों के लिए इस्तेमाल करें ये खास हेयर सीरम, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

सीरम को बनाने का तरीका

  • इस सीरम को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में गुलाब जल और ग्लिसरीन लें।
  • अब इसमें बराबर मात्रा में बादाम का तेल और विटामिन E कैप्सूल डालें।
  • इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब आप इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।
  • अब आपका खास होममेड हेयर सीरम बनकर तैयार है।
  • आप इसे रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2026-06-14T204629.309

इन बातों का रखें ध्यान

आप इस सीरम का हर एक दिन छोड़कर इस्तेमाल कर सकती हैं या रोजाना भी इसे बालों पर लगा सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की राय जरुर ले। इस सीरम को आप गर्मी में जब भी घर से बाहर निकले, तब पहले बालों पर अच्छी तरह लगा ले। 

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Growth Serum: बालों की ग्रोथ के लिए आजमाएं ये खास होममेड हेयर सीरम, महंगे प्रोडक्ट भी होंगे फेल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।