Homemade Hair Serum: घर से निकलने से पहले लगाएं ये होममेड हेयर सीरम, दिनभर बने रहेंगे सिल्की और शाइनी

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाओं को स्किन से जुडी परेशानी होने के साथ साथ बालों से जुडी दिक्कत भी होने लगती है। कुछ महिलाओं को इस मौसम में स्कैल्प पर होने वाले पसीने की वजह से हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है। यही नहीं इस मौसम में हेयर फॉल को कम करने के लिए महिलाएं कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट भी लेती है।
बालों के झड़ने का समाधान
ऐसे में अगर आप भी गर्मी में स्कैल्प पर होने वाले पसीने की वजह से परेशान रहती है और इसकी वजह से बालों के झड़ने का सामना कर रही हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप अपने बालों को खूबसूरत, लंबा और घना बनाने के लिए घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।
ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया खास उपाय
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते हुए पसीना आना एक आम बात है, लेकिन पसीना जब स्कैल्प पर जमा होने लगता है, तो इससे बाल झड़ने लगते हैं साथ ही बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं।

अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं और अपने बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं, तो अब आप रोजमेरी तेल का इस्तेमाल कर बालों के लिए खास सीरम तैयार कर सकती हैं। इस सीरम को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।जैसे -
सीरम बनाने के लिए सामग्री -
- नीम के पत्ते
- रोजमेरी तेल
- जैतून का तेल
यह भी पढ़ें- DIY Face Night Serum: सोने से पहले लगाएं ये सीरम, सुबह उठते ही मिलेगा बेबी-सॉफ्ट ग्लो
सीरम बनाने का तरीका -
इस सीरम को बनाने के लिए आप सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर इसे ठंडा कर लें।
इसके बाद एक कटोरी में रोजमेरी तेल लें।
इस तेल में थोड़ा जैतून का तेल मिक्स कर दें।
दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और इसमें उबला हुआ नीम का पानी डाल दें।
अब इन सभी चीजों को मिक्स कर आप इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।
अब आप इस खास सीरम को अपने बालों पर लगाकर घर से बाहर जा सकती हैं।
इससे बाल खूबसूरत और शाइनी रहेंगे साथ ही झड़ने की समस्या भी कम होगी।
अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें- Eyebrow Growth Serum: 1 महीने में पतली आइब्रो हो सकती हैं घनी, घर पर तैयार करें यह सीरम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
- लम्बे बालों के लिए सबसे बेस्ट चीज कौन सी है?
- भृंगराज या नारियल तेल बेस्ट हो सकता है।
- बालों में क्या लगाने से बाल जल्दी लंबे होते हैं?
- बालों के लिए प्याज का रस बेस्ट हो सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।