Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

स्किन केयर के ये टिप्स फॉलो करके आप भी बन सकती हैं गॉर्जियस ब्राइड

अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दुल्हन बनने के लिए इस लेख में बताए गए स्किन केयर के कुछ टिप्स को फॉलो करें। 
Updated:- 2021-01-21, 14:19 IST
bridal beauty tips main

हर दुल्हन के लिए, उसकी शादी का दिन बेशक सबसे बड़ा दिन होता है। शादी में हर एक लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। खूबसूरत दिखने के लिए वो बहुत से नुस्खे आजमाती है और कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती है। शादी में खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है। जहां एक तरफ हेल्दी डाइट और भरपूर नींद दुल्हन की खूबसूरती को निखार सकती है, वहीं बहुत सी स्किन केयर टिप्स फॉलो करनी भी बहुत जरूरी हैं, जिसमें कई तरह के DIY घरेलू नुस्खे भी शामिल हैं। ये घरेलू नुस्खे आपके स्किन टाइप के अनुसार आजमाने चाहिए। आइए जानें कुछ ऐसे स्किनकेयर टिप्स के बारे में जो दुल्हन को गॉर्जियस दुल्हन बना सकती है।

क्लियर स्किन के लिए फेस स्क्रब

face scrub

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए त्वचा की स्क्रबिंग बहुत आवश्यक है। इसलिए त्वचा को कुछ घरेलू स्क्रब का इस्तेमाल करके खूबसूरत बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:त्वचा के लिए लाभकारी है अखरोट का तेल, जानें इसके फायदे

ऑयली स्किन के लिए

आवश्यक सामग्री

  • मुल्तानी मिटटी - 5 बड़े चम्मच
  • सूखे हुए संतरे के छिलके का पाउडर -2 बड़े चम्मच
  • चंदन पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

बनाने और इस्तेमाल का तरीका

सारी सामग्रियों को आपस में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे एक जार में रख लें। सप्ताह में दो बार अपनी त्वचा को इस स्क्रब से (कैसे करें फेस को एक्सफोलिएट ) एक्सफोलिएट करें। जब भी आप त्वचा को एक्सफोलिएट करें तो इस स्क्रब को गुलाब जल और टी ट्री ऑयल की दो बूंदों के साथ मिलाएं। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और एक मिनट के लिए मालिश करें और चेहरा पानी से धो लें।

ड्राई त्वचा के लिए

for dry skin

आवश्यक सामग्री

  • ओटमील- 1 बड़ा चम्मच
  • ताजी क्रीम- 1 बड़ा चम्मच
  • बादाम - 1 अच्छी तरह से पिसा हुआ
  • चंदन का तेल-2 बूंदें की मिलाएं।

इसे भी पढ़ें: DIY face pack: अनानास से बनाएं 4 तरह के फेस मास्‍क, स्‍किन करेगी ग्‍लो और मुंहासे हो जाएंगे दूर

बनाने और इस्तेमाल का तरीका

सभी सामग्रियों को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मिक्स करें। चेहरे को हल्का सा गीला करें और तैयार मिश्रण से त्वचा की अच्छी तरह से मसाज करें। धीरे से त्वचा पर मालिश करने के बाद चेहरा पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इस फेस स्क्रब से स्क्रबिंग करने से शादी वाले दिन तक स्किन में निखार आ जाएगा।

त्वचा की चमक के लिए चेहरे पर लगाएं ऑयल

त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए त्वचा में कुछ तेलों का इस्तेमाल भी आवश्यक है। अलग तरह की त्वचा के लिए ऑयल का इस्तेमाल अलग ढंग से किया जाता है।

तैलीय त्वचा के लिए

oil uses in skin

2 बूंदें टी ट्री ऑयल ( टी ट्री ऑयल के फायदे ), 1 बूंद नींबू का तेल और 1 बूंद जोजोबा ऑयल को साथ में मिलाएं। इस मिश्रण की कुछ बूंदें अपनी हथेली पर लें और धीरे से अपनी त्वचा पर मालिश करें। तेल त्वचा में पूरी तरह समाहित हो सके इसलिए गरम टॉवल को चेहरे पर रखें। कुछ मिनट तक तेल को त्वचा पर समाहित होने दें और चेहरे की त्वचा को आराम करने के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद चेहरा पानी से धो लें और हल्के हाथों से पोंछ लें। तेलों का ये मिश्रण शादी के दिन के लिए आपकी त्वचा को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन बॉडी ऑयल्स को जरूर बनाएं स्किन केयर रूटीन का हिस्सा

शुष्क त्वचा के लिए

dry skin

ड्राई स्किन के लिए त्वचा में नमी बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए 3 बूंद चंदन का तेल, 1 बूंद गेरियम ऑयल, 1 बड़ा चम्मच बादाम तेल और 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इस मिश्रण की कुछ बूँदें अपनी हथेली पर लें और अपने चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। ड्राई स्किन पर नमी कायम रखने के लिए तेलों का ये मिश्रण लगाने के अलावा एक अच्छे मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

यहां बताए गए सभी टिप्स पूरी तरह से प्राकृतिक हैं, लेकिन इनके त्वचा पर इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।