Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:43 AM IST

फ्रिजी हेयर से हैं परेशान? घर पर आजमाएं ये आसान उपाय, बाल दिखेंगे सॉफ्ट और शाइनी

रूखे और बेजान बाल कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। अगर आप भी इन उलझे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस लेख में एक बेहद असरदार नुस्खा बताएंगे।
Updated:- 2026-08-20, 19:04 IST
image

बदलते मौसम, धूल-प्रदूषण और बालों में नमी की कमी के कारण बाल बेजान और रूखे होने लगते हैं। ये उलझे हुए फ्रिजी बाल न केवल दिखने में खराब लगते हैं, बल्कि इन्हें सुलझाने में भी काफी समय लग जाता है। उलझे बाल कंघी करते वक्त टूटने भी लगते हैं। अगर आप भी इन बेजान बालों से परेशान हैं और महंगे केमिकल वाले हेयर स्पा या ट्रीटमेंट ले रही हैं, तो अपनी रसोई में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर रूखेपन की इस समस्या को कम कर सकती हैं।

बेजान बालों के लिए दही से बने 2 असरदार होममेड हेयर पैक

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी कहीं बाहर जाने से पहले अपने उलझे बालों को सही करने में घंटों समय बिता देती हैं या इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए कई तरीके अपनाती हैं, तो परेशान होने के बजाय आइए जानते हैं इन फ्रिजी बालों से निजात पाने और बालों को सॉफ्ट बनाने के आसान व असरदार घरेलू नुस्खे -

1. दही और नींबू का हेयर पैक

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और प्रोटीन बालों को गहराई से पोषण देने में मदद करते हैं। वहीं नींबू स्कैल्प को साफ करता है और बालों को सिल्की व चमकदार बनाता है। ऐसे में अगर आपके बाल बहुत उलझते हैं और उनमें रूखापन रहता है, तो दही और नींबू का यह कॉम्बिनेशन आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है।  

Main - 2026-08-20T185652.708

(image credit: MAGNIFIC)

हेयर पैक बनाने और लगाने की विधि 

दही नींबू का आप खास हेयर पैक बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत सरल और आसान है - 

  • सबसे पहले एक कटोरी में आधा कप ताजा दही लें।
  • इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर नीचे सिरों तक अच्छे से लगाएं।
  • इस पेस्ट को 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें।

2. दही और बादाम तेल का डीप मॉइस्चराइजिंग पैक

दही और नींबू के अलावा आप दही और बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह बेजान बालों को स्मूथ और सॉफ्ट बनाने में काफी मददगार साबित होता है।  

यह भी पढ़ें- How to Get Rid of Split Ends: दोमुंहे बालों ने कर दिया है परेशान? आजमाएं दही का यह आसान नुस्खा

हेयर पैक बनाने और लगाने की विधि 

इस हेयर पैक को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले एक कटोरी में आधा कप गाढ़ा दही लें।
  • इसमें 4 से 5 बूंदें बादाम के तेल की मिलाकर क्रीमी मिक्सचर तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगाएं और फिर पानी से धो लें।

3 - 2026-08-20T185653.187

(image credit: MAGNIFIC)

इन सामग्रियों के मुख्य फायदे

बालों को नेचुरली सिल्की बनाने के लिए ये तीनों चीजें बेहद असरदार हो सकती है। जानें इनके फायदे -  

  • दही बालों को नेचुरल कंडीशनिंग देता है, जिससे रूखापन तेजी से कम होता है।
  • नींबू में मौजूद विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड स्कैल्प को पूरी तरह साफ रखते हैं।
  • बादाम तेल में विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बालों का रूखापन दूर कर उन्हें पोषण देता है।  

यह भी पढ़ें- Vitamin-E For Face: विटामिन-ई से चेहरे पर कैसे आएगा ग्‍लो ? स्किन की डॉक्‍टर से जानिए फायदे की बात  

फ्रिजी बालों से बचने के लिए खास टिप्स 

रूखे और उलझे बाल आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे पूरा लुक बिगड़ जाता है। इससे बचने के लिए आप इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं -

  • बाल धोते समय ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने के बजाय हमेशा हल्के गुनगुने या सामान्य पानी का उपयोग करें।
  • बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय माइक्रोफाइबर टॉवल या सूती कपड़े से हल्के हाथों से सुखाएं।
  • तेज केमिकल वाले शैम्पू के बजाय हमेशा माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैम्पू ही चुनें।

निष्कर्ष :

अगर आप भी बेजान और रूखे बालों की वजह से परेशान हैं, तो घर पर दही, नींबू और बादाम तेल जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर बालों की चमक बढ़ा सकती हैं और उनकी फ्रिजीनेस को आसानी से कम कर सकती हैं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।