केले के छिलके को फेंकें नहीं! घर पर बनाएं नेचुरल हेयर टॉनिक, बाल हो सकते हैं लंबे, घने और चमकदार

क्या आपको पता है कि आप केले के छिलके की मदद से हेयर टॉनिक बनाकर तैयार कर सकती हैं। यह बालों को घना, लंबा और चमकादार बनाने में काम आ सकता है।
Updated:- 2026-11-04, 13:05 IST
image

बालों की देखभाल के लिए हम अक्सर महंगे शैंपू, सीरम और हेयर टॉनिक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, आज भी बहुत से लोग केमिकल प्रोडक्ट के बजाय घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, जो असल में कारगर होते हैं। बता दें कि ऐसा ही कुछ कमाल केले का छिलका भी दिखाता है। आमतौर पर हम लोग केला खाने के बाद उसके छिलके को कूड़े में फेंक देते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी मदद से आप हेयर टॉनिक तैयार कर सकती हैं, जो बालों को नमी देने और रूखेपन को कम करने में मदद कर सकता है। नीचे लेख में जानें इसे बनाने का तरीका।

केले के छिलके से हेयर टॉनिक के लिए जरूरी सामान

घर पर यह टॉनिक तैयार करने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए दो ताजा केले का छिलका, एक कप पानी और एक साफ स्प्रे बोतल रख लें। चाहें तो खुशबू के लिए इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिला सकती हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है। ध्यान रखें कि केले का छिलका साफ हो और उस पर मिट्टी या गंदगी न लगी हो।

 

images (57)

  • दो- ताजा केले का छिलका
  • एक कप- पानी 
  • एक- साफ स्प्रे बोतल
  • गुलाब जल की कुछ बूंदें

इसे भी पढ़ें- गंदे कंघे से बाल संवारना पड़ सकता है भारी, स्कैल्प में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां

नेचुरल हेयर टॉनिक या रिंस बनाने का प्रोसेस

केले के छिलके से हेयर टॉनिक बनाने के लिए 2 केले के छिलके लें। अब इसे पानी में अच्छे से धो लें। इसके बाद इनके छोटे-छोटे टुकड़े करें। फिर एक पैन में 2 कप पानी डालें और उसमें केले के छिलके को मिलाकर करीब 10-15 मिनट तक उबालें। इसके बाद गैस की फ्लेम बंद करके पानी को ठंडा होने के लिए रखें। पानी जब ठंडा हो जाए, तो इसे छानें और स्प्रे बोतल में भरें।

image - 2026-11-04T125945.761

Image Credit-ai

बालों पर कैसे करें इस्तेमाल?

इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे शैंपू करने के बाद बालों पर थोड़ी मात्रा में करें। कुछ देर के बाद इसे साफ पानी से धुल लें।
ध्यान दें कि अगर आपको केले के छिलके या केले से किसी प्रकार की कोई एलर्जी या दिक्कत तो नहीं है। अगर आपकी स्कैल्प संवेदनशील है, तो पहले हाथ या त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें। खुजली, जलन या लालिमा होने पर इसका इस्तेमाल न करें।

हेयर मास्क में मिलाकर भी कर सकती हैं इस्तेमाल

केले के छिलके से तैयार इस टॉनिक का इस्तेमाल एलोवेरा जेल या दही से तैयार होने वाले हेयर मास्क में किया जा सकता है। इसके लिए इस मास्क को बालों की लंबाई पर कुछ देर लगाकर रखें फिर धो लें। बता दें कि यह तरीका डैमेज बालों को सही करने का काम नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों और पॉल्यूशन में बालों को रूखेपन से कैसे बचाएं? जानें बेहद आसान उपाय

ध्यान रखें कि यह टॉनिक बिना किसी प्रिजर्वेटिव के तैयार होता है, इसलिए इसे फ्रिज में रखें और 24 से 48 घंटे के भीतर इस्तेमाल कर लें। बदबू, रंग में बदलाव या किसी तरह की फफूंदी दिखे तो इसे तुरंत फेंक दें।

डिस्कलेमेर

यह घरेलू नुस्खा सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे आजमाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। यदि आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई समस्या या एलर्जी है, तो इसका उपयोग करने से पहले किसी डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-main image (ai)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।