Aloe Vera Face Wash For Glowing Skin: घर पर बनाएं एलोवेरा फेस वॉश, जानें बनाने का तरीका

आप हर बार एलोवेरा जेल फेस पैक या टोनर में इस्तेमाल करते हैं। इस बार घर पर इसका फेस वॉश तैयार करें। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी। 

Homemade face wash for skin care

एलोवेरा जेल हमेशा से ही स्किन केयर में इस्तेमाल होता आया है। इसका फ्रेश जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए हम सभी इसे इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। साथ ही, यह ज्यादातर हर घर में पाया जाता है। अगर आप भी एलोवेरा जेल स्किन पर लगाना पसंद करते हैं, तो इस बार इसे फेस पैक या टोनर की तरह इस्तेमाल न करें। बल्कि इसका घर पर फेस वॉश बनाएं। इससे बनाना काफी आसान है। चलिए आपको बताते हैं एलोवेरा फेस वॉश आप घर पर कैसे तैयार कर सकती हैं।

एलोवेरा फेस वॉश बनाने के लिए सामग्री

Aloevera gel face wash

  • एलोवेरा जेल- 1/3
  • बादाम का तेल- 2 चम्मच
  • गुलाब जल-2 चम्मच

एलोवेरा फेस वॉश बनाने का तरीका

Aloe vera gel face wash for skin care

  • इसके लिए पहले आपको एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल निकालना है।
  • अब इसमें बादाम का तेल और गुलाबजल को मिक्स करना है।
  • फिर इन चीजों का अच्छे से मिक्सर बनाना है।
  • अब इसे एक फेसवॉश की बोतल में डालना है।
  • फिर इसे रोजाना चेहरे पर इस्तेमाल करना है।

एलोवेरा जेल के स्किन पर फायदे

Face wash for glowing skin

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम जैसे गुण पाएं जाते हैं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज रहती है। त्वचा पर होने वाली जलन को शांत करता है। एंटी-एजिंग स्किन के लिए भी एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद होता है। मुंहासे की समस्या में भी राहत मिलती है। इसलिए आप रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • जब भी एलोवेरा का इस्तेमाल करें तो अपनी त्वचा को साफ करें। इसके बाद अप्लाई करें।
  • एलोवेरा के साथ किसी भी नए इंग्रीडिएंट को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें, ताकि स्किन एलर्जी का खतरा न हो।
  • स्किन पर अगर आपको रैशेज या दाने की समस्या है, तो एलोवेरा जेल को बिना किसी के साथ मिक्स करके लगाएं।
  • फ्रेश एलोवेरा जेल को ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें, वो खराब हो सकता है।

इन तरीकों का ध्यान रखेंगी, तो आप बाजार से जाकर नहीं बल्कि आप घर पर फेसवॉश बना सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पेच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें: घर पर ही स्किन के लिए बनाएं ये एंटी-एजिंग सीरम

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP