फोरहेड के कालेपन को साफ करने के लिए ये नुस्खे आजमाएं

अक्सर हम फेस वॉश करते वक्त केवल गाल और ठोड़ी पर ही ध्यान देते हैं। फोरहेड को क्लीन करना भूल जाते हैं। इसके कारण माथा काला पड़ने लगता है। फोरहेड के कालेपन के कारण चेहरे की खूबसूरती भी कम हो जाती है।
स्किन लाइटनिंग के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप अपने घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉफी से लेकर बेसन तक का उपयोग त्वचा की रंगत को निखारने के लिए किया जाता है।
अगर आप भी फोरहेड टैनिंग से परेशान हैं, तो आर्टिकल में बताए गई इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, स्किन व्हाइटनिंग के लिए कुछ टिप्स भी बताएंगे।
क्या गुलाब जल के उपयोग से माथे का कालापन कम हो सकता है?
माथे का कालापन दूर करने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। दूध में क्लींजिंग गुण पाए जाते हैं। दूध के उपयोग से त्वचा साफ के साथ-साथ ग्लोइंग हो जाती है। फोरहेड के कालेपन को कम करने के लिए यह तरीका आजमाएं-
- एक बाउल में 1 छोटा चम्मच हल्दी में कच्चा दूध और गुलाब जल डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- आप इस पेस्ट का इस्तेमाल फोरहेड के कालेपन को कम करने के लिए कर सकती हैं।
- पेस्ट को माथे पर लगाएं और सुखने के लिए छोड़ दें।
- करीब 5-10 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट के उपयोग से चेहरा साफ नजर आएगा।
माथे का कालापन कैसे कम करें?
चेहरे पर एलोवेरा जेल के उपयोग से स्किन हेल्दी रहती है। एलोवेरा जेल में स्किन लाइटनिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिसके उपयोग से त्वचा की रंगत निखरने लगती है। धूप और चेहरे की सही तरीके से क्लींज न करने की वजह से फोरहेड काला पड़ जाता है। माथे के कालेपन को कम करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं-
- फेस को माइल्ड क्लींजर से साफ कर लें।
- अब फोरहेड पर एलोवेरा जेल लगाएं।
- हल्के हाथों से कुछ देर रब करें।
- जेल को चेहरे पर करीब 15-20 मिनट तक अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
- आखिर में चेहरे को वॉश कर लें।
- चेहरे पर रोजाना इस तरह से एलोवेरा जेल लगाने से फायदा होगा।
- आप चाहें, तो एलोवेरा जेल में गुलाब जल और हल्दी जैसी चीजों को मिक्स करके भी चेहरे पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: काले पड़े माथे को साफ करने का घरेलू उपाय
फोरहेड टैनिंग से छुटकारा कैसे पाएं?
ग्रीन टी पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। ग्रीन टी का इस्तेमाल चेहरे पर भी किया जा सकता है। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्किन को जवां रखने के साथ-साथ त्वचा को निखराने में मदद करता है। बाजार से ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट खरीदें।
- सबसे पहले पानी को उबाल लें।
- अब इसमें ग्रीन टी को 3-5 मिनट तक भिगोकर रखें।
- पानी में से टी बैग को हटा लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में छानकर भर लें।
- इस पानी को माथे पर स्प्रे करें।
- दिन में दो बार स्प्रे करने से जल्दी असर दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: दमकती त्वचा पाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी
एंटी-एजिंग के लिए सर्दी में इन टिप्स को करें फॉलो ।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।