Wed Sep 16, 2026 | Updated 01:18 AM IST

पसीने और नमी से बेजान हो रहे हैं घुंघराले बाल? गर्मियों में कर्ली हेयर को ऐसे रखें बाउंस और शाइनी

गर्मी का मौसम आते ही अधिकतर महिलाओं को बालों से जुड़ी परेशानी होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में अपने कर्ली बालों को खूबसूरत और इनकी देखभाल करना चाहती हैं, तो अब आप एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।  
Updated:- 2026-05-01, 17:31 IST
image

घुंघराले बालों की केयर करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खासकर तब, जब मौसम गर्मी का हो और इस मौसम में पसीना आने की वजह से स्कैल्प पर खुजली और बाल टूटने की समस्या बढ़ जाती हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी इस साल गर्मी के मौसम में अपने बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास नुस्खा आजमाकर अपने बालों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में।

गर्मी में घुंघराले बालों की ऐसे करें केयर

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं गर्मी के मौसम में बालों की वजह से होने वाली समस्या का सामना करती हैं, ऐसे में बात जब घुंघराले बालों की, हो तो उनकी केयर करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आपके बाल भी घुंघराले हैं और गर्मी के मौसम में बालों से जुड़ी परेशानी का सामना कर रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। इस उपाय को करने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

01 (24)

हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री 

हेयर मास्क बनाने का तरीका 

  • इस खास हेयर मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है। 
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में मेथी दाने का पेस्ट बना लें। 
  • इस पेस्ट में थोड़ा दही और जैतून का तेल मिक्सकर दें। 
  • इन सभी सामग्री को मिक्सकर आप इसमें अंडे का पीला हिस्सा मिक्स कर दें। 

    02 (21)

  • सभी सामग्री को मिक्सकर पेस्ट बना लें। आपका पेस्ट बनकर तैयार है। 
  • इसे आप अपने बालों पर लगा सकती हैं। इस पेस्ट को बालों पर कम से कम 50 मिनट तक लगाकर रखें। 
  • समय पूरा होने पर आप अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो सकती हैं। 
  • अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या होगी कम, अगर एक्सपर्ट द्वारा बताए हुए इन हेयर मास्क को करेंगी ट्राई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।