सर्दियों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या होगी कम, अगर एक्सपर्ट द्वारा बताए हुए इन हेयर मास्क को करेंगी ट्राई

सर्दियों के मौसम में अगर बालों की अच्छी तरह से केयर न की जाए तो जहां ये ड्राई हो जाते हैं तो वहीं, इस मौसम में अक्सर बालों में डैंड्रफ की समस्या भी होती है। जिसकी वजह से बालों खुजली होती है। इस वजह से जहां बालों की चमक गायब हो जाती हैं तो वहीं इनके झड़ने और टूटने की समस्या भी पैदा हो जाती है। वहीं इस समस्या की निजात पाया जाए इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें कुछ हेयर मास्क के बारे में बताया जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है।
ग्लिसरीन, शहद और टी-ट्री ऑयल का बनाए हेयर मास्क

एक्सपर्ट ने बताया कि इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्लिसरीन, शहद और टी-ट्री ऑयल का बना हेयर मास्क इस्तेमाल करने से डैंड्रफ और खुजली की समस्या कम हो सकती है। एक्सपर्ट ने जिन चीजों के बारे में बताया है वो सभी चीजें कई सारे गुणो से भरपूर है और ये सभी चीजें डैंड्रफ और खुजली की समस्या को कम करने में मददगार हैं।
इसे भी पढ़ें- बालों पर कर रही हैं हेयर मास्क का इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान
सामग्री
- 2 चम्मच ग्लिसरीन
- 1 चम्मच शहद
- 1 टी-ट्री ऑयल
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे पहले एक कटोरी में ग्लिसरीन लें।
- इसमें शहद को अच्छी तरह से मिलाएं
- इसके बाद इसमें टी-ट्री ऑयल मिक्स करें।
- इन मिश्रण को अच्छी तरह से स्कैल्प पर अप्लाई करें।
- इसके बाद अच्छी तरह से मसाज करें।
- आधे घंटे बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद बालों को शैम्पू और कंडीशनर की मदद से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नारियल तेल और नीम तेल का करें इस्तेमाल

सामग्री
- 2 चम्मच नारियल तेल
- 1 चम्मच नीम तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे पहले एक कटोरी में नारियल तेल लें।
- इसमें नीम तेल अच्छी तरह से मिलाएं
- इसे स्कैल्प पर अप्लाई करते हुए मसाज करें।
- इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- DIY Hair Mask: स्कैल्प को रखना है हेल्दी तो इस्तेमाल करें ये हेयर मास्क
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये नेचुरल हेयर मास्क का नुस्खा पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit- freepik, her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।