Long Hair Tips: पतले बालों को दोबारा घना बना सकती हैं रसोई में रखी ये 4 चीजें, ऐसे करें इस्तेमाल

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके बाल घने और खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान के कारण बालों की समस्या बढ़ रही है। वहीं, गर्मियों में धूल, धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण भी बालों का बुरा हाल हो गया है। बालों का टूटना बढ़ गया है और डैंड्रफ की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है।
इससे बचने के लिए लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग महंगा हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन आप चाहें तो घर की किचन में रखी कुछ चीजों से ये सारी दिक्कतें दूर कर सकती हैं। इनके इस्तेमाल से आपके बाल भी लंबे और घने नजर आएंगे और इनका टूटना भी कम होगा। ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट उन चीजों के नाम बता रही हैं। आइए जानते हैं-
-1778489197174.jpg)
नारियल तेल
नारियल के तेल का इस्तेमाल सदियों से बालों की देखभाल करने में किया जा रहा है। अगर आप नियमित रूप से नारियल के तेल का इस्तेमाल करती हैं तो बालों को मॉइश्चर मिलेगा और ड्राईनेस भी कम होगी। साथ ही आपके बाल भी लंबे होंगे। इसे इस्तेमाल करने के लिए तेल को हल्का सा गुनगुना कर लें। अब धीरे-धीरे स्कैल्प पर चंपी कर लें। इसे एक से दो घंटे ऐसे ही बालों में लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: 15 मिनट में झाड़ू जैसे बालों को बनाएं स्मूथ और शाइनी, ये नुस्खे करेंगे काम
मेथी दाना
मेथी का इस्तेमाल भी बालों की ग्रोथ के लिए लंबे समय से किया जा रहा है। इसे इस्तेमाल करने के लिए मेथी दाना को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। अब सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे बालों में और स्कैल्प पर लगाएं। इसे आपको कम से कम आधे घंटे के लिए लगा रहने दें और फिर बाद में बालों को धो लें। इससे आपके बालों और स्कैल्प को पोषण मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Hair Spa At Home: घर पर ऐसे करें नेचुरल हेयर स्पा, झाड़ू जैसे बाल भी हो जाएंगे शाइनी
दही
दही का इस्तेमाल करने से भी हमारे बाल सॉफ्ट बनते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए दही को बालों में लगाएं। 20 मिनट के बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें। इससे बालों की ड्राईनेस कम होगी। बाल ज्यादा स्मूद लगेंगे। साथ ही बालों की ग्रोथ भी तेजी से होगी।

प्याज का रस
प्याज के रस का इस्तेमाल भी कई लोग बालों की देखभाल करने के लिए करते हैं। इसके लिए प्याज को घिसकर सबसे पहले उसका रस निकाल लें। फिर कॉटन की मदद से इस रस को स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद बालों को धो लें। ध्यान रहे कि अगर जलन या खुजली हो रही है, तो तुरंत धो लें।
यह भी पढ़ें- Night Hair Care Routine: रात में बालों की ऐसे करें देखभाल, Damage Hair की हो जाएगी छुट्टी
इन बातों का रखें ध्यान
- रोजाना स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल न करें
- बहुत टाइट चोटी न बनाएं
- बालों में चंपी जरूर करें
- कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- बालों से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो इस्तेमाल न करें
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, Sun Damage से बचने के लिए अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन
तो अगर आपके बाल भी पतले हो गए हैं और इनका टूटना जारी है तो आप ऊपर बताए गए नुस्खों से बालों को नेचुरली लंबा और घना बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।