Summer Hair Care: झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, Sun Damage से बचने के लिए अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन
-1777881210604.webp)
Hair Care Tips For Summer: गर्मियों में तेज धूप, धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण हमारी स्किन के साथ-साथ बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। इन सब वजहों से बाल इतने रूखे और बेजान हो जाते हैं कि एकदम झाड़ू जैसे लगने लगते हैं। इसके लिए लोग बाजार से महंगे शैंपू, कंडीशनर खरीदकर इस्तेमाल करते हैं या फिर पार्लर जाकर हेयर स्पा करवाते हैं। इन सबमें खर्च भी ज्यादा आता है।
ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शेफाली महलावत कुछ ऐसे हेयर केयर रूटीन बता रही हैं जिससे आपके बाल फिर से शाइनी और हेल्दी बन जाएंगे। अच्छी बात तो ये है कि इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं हेयर केयर रूटीन के बारे में-
-1777881320604.jpg)
गर्मियों में क्यों खराब हो जाते हैं बाल?
डॉक्टर बताती हैं कि गर्मी में बाल खराब होने के पीछे कई कारण होते हैं। जैसे-
यह भी पढ़ें- Hair Care: बिना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करने हाेंगे ये काम
- तेज धूप से बालों की नमी छिन जाती है
- ज्यादा पसीना आने से स्कैल्प गंदा हो जाता है
- बार-बार बाल धोने से नेचुरल ऑयल कम हो जाता है
- धूल और प्रदूषण बालों को डैमेज कर देते हैं
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: 15 मिनट में झाड़ू जैसे बालों को बनाएं स्मूथ और शाइनी, ये नुस्खा करेगा काम
अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन (Hair Care Routine For Shiny Hair)
- हफ्ते में एक बार बालों में तेल लगाने के बाद मालिश जरूर करें। इससे बालों को नमी मिलेगी और स्कैल्प भी हेल्दी रहेंगे। इसके लिए आप नारियल या बादाम का तेल ले सकती हैं।
- गर्मी में पसीने की वजह से लोग रोज बाल धो लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। हफ्ते में 2-3 बार ही बालों में शैंपू करें।
- हर बार शैंपू के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे बाल सॉफ्ट रहते हैं और उलझते नहीं हैं। बस ध्यान रहे कि कंडीशनर बालों के नीचे वाले हिस्से में ही लगाना है, न कि स्कैल्प पर।
- जब भी बाहर जाएं, तो सिर को जरूर ढककर रखें। आप दुपट्टा, स्कार्फ या कैप का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे तेज धूप सीधे सिर तक नहीं पहुंचेगा।
- गर्मी में पहले ही बाल कमजोर हो जाते हैं, इसलिए हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर या ब्लो ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
- इसके अलावा जब भी बाल धोएं तो स्कैल्प को अच्छे से साफ कर लें।
- गर्मी में लोग बालों को कसकर बांध लेते हैं, लेकिन इससे बाल टूट सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि ढीली चोटी या पोनीटेल ही बनाएं।
लगा सकती हैं ये हेयर मास्क
हफ्ते में एक बार घर का बना हेयर मास्क भी जरूर लगाएं। इससे बालों और स्कैल्प को पोषण मिलेगा। हेयर मास्क बनाने के लिए आप दही और थोड़ा सा तेल मिलाकर बालों में लगा सकती हैं। इससे बाल सॉफ्ट और शाइनी बनेंगे।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में झाड़ू जैसे हो गए हैं बाल, तो टमाटर का रस बनाएगा शाइनी
इन बातों का रखें ध्यान
- गीले बालों में कंघी न करें
- बालों को तौलिए से रगड़कर न सुखाएं
- हफ्ते में एक बार ऑयलिंग जरूर करें
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सिर्फ 10 मिनट में बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी, बस फॉलो करें ये हेयर केयर रूटीन
तो अगर आपके बाल भी गर्मियों में झाड़ू जैसे बन गए हैं तो आप ऊपर बताए गए हेयर केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। इससे आपके बाल नेचुरल स्मूथ और शाइनी बनेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- गर्मियों में बालों की देखभाल कैसे करें?
- हफ्ते में एक बार बालों में चंपी जरूर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।