Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

Night Hair Care Routine: रात में बालों की ऐसे करें देखभाल, Damage Hair की हो जाएगी छुट्टी

Night Hair Care Routine: गर्मी के मौसम में बालों की हालत जल्दी खराब होने लगती है। धूप, पसीना, धूल और पॉल्यूशन से हमारे बाल रूखे, उलझे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में आप कुछ नाइट हेयर केयर रूटीन अपना सकती हैं ज‍िससे आप अपने बालों को डैमेज होने से बचा सकती हैं।
Updated:- 2026-05-06, 12:13 IST
Night Hair Care Routine

गर्मियों में स्किन के साथ-साथ हमारे बालों को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में धूल, धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण हमारे बाल जल्दी खराब होने लगते हैं। बाल बहुत ड्राई हो जाते हैं। कई बार तो इतने ज्यादा उलझे हुए नजर आते हैं कि इन्हें सुलझाना मुश्किल हो जाता है। बाल टूट-टूटकर गिरने लगते हैं।

ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ब्‍यूटी और हेयर एक्‍सपर्ट अमरीश कौर नाइट हेयर केयर रूटीन बता रही हैं। ऐसे में अगर आप रात में सोने से पहले इन रूटीन को फॉलो करेंगी तो बालों को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप बालों की देखभाल कैसे कर सकती हैं-

summer hair care (2)

रात में बालों की देखभाल क्यों जरूरी है?

रात में हमारा शरीर रेस्टिंग मोड में रहता है। यही समय बालों के लिए भी रिपेयर का होता है। इस समय अगर आप हेयर केसर करेंगी तो बालों को पोषण भी अच्छे से मिलेगा। वहीं बालों का टूटना भी कम होगा। स्कैल्प भी हेल्दी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Hair Dye: स‍िर्फ ₹2 में सफेद बाल होंगे Burgundy, बिना केमिकल घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर

सोने से पहले अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन

  • सोने से पहले बालों को हल्के से कंघी करें। बहुत जोर से बालों को न खींचें।
  • हफ्ते में 2 से 3 बार रात में बालों में तेल लगाकर चंपी करें। आप नारियल या बादाम का तेल ले सकती हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है और ड्राइनेस कम होती है। बस बहुत ज्यादा तेल न लगाएं।
  • जब आप सोएं तो ढीली चोटी बना लें। क्योंकि खुले बालों में सोने से बाल ज्यादा उलझते हैं। अगर आप चोटी किए रहेंगी तो कम टूटेंगे।
  • इसके अलावा गंदे तकिए के कवर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे बालों को नुकसान पहुंचता है। कोशिश करें कि हफ्ते में 2-3 बार तकिए का कवर बदल लें। इससे आपके बाल साफ रहेंगे।
  • कई लोगों की आदत होती है कि वो सोने से पहले बाल धो लेते हैं। लेकिन गीले बाल कमजोर होते हैं और जल्दी टूटते हैं। इसलिए सोने से पहले बालों को पूरी तरह सुखा लें। इससे हेयर फॉल कम होगा और स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है।
  • आप सोने से पहले थोड़ा सा हेयर सीरम या एलोवेरा जेल भी लगा सकती हैं। इससे आपके बाल सॉफ्ट और स्मूद बनेंगे। फ्रिजीनेस कम होगा।
  • रात में टाइट पोनीटेल या जुड़ा न बनाकर न सोएं। इससे बाल खिंचेंगे नहीं। हेयर ब्रेकेज भी कम होगा।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, Sun Damage से बचने के लिए अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन

 

long and thick hair remedy (1)

गर्मियों में ध्यान रखने वाली बातें

  • दिन में धूप से बालों को ढककर रखें
  • ज्यादा बाजार वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें
  • पानी ज्यादा पिएं

यह भी पढ़ें- Hair Growth Tips: ब‍िना पैसे खर्च क‍िए बाल बनेंगे लंबे और घने, क‍िचन में रखी इन चीजों से करें स्कैल्प स्‍क्रब

तो अगर गर्मियों में आपके बाल भी डैमेज हो जाते हैं, तो ये नाइट हेयर केयर रूटीन फॉलो करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।