Hair Dye: सिर्फ ₹2 में बालों को मिलेगा बरगंडी रंग, बिना केमिकल ऐसे करें हेयर कलर

Hair Dye Homemade Paste: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। इसके लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। लड़कियां और महिलाएं तो स्किन के साथ-साथ बालों का भी बहुत ख्याल रखती हैं। कोई पार्लर जाकर महंगे Hair Spa करवाती हैं, तो कुछ लोगों को Hair Colour करवाने का शौक होता है। हालांकि, इन सबके लिए आपको अच्छी खासी अमाउंट भी पे करना होता है, लेकिन आप चाहें तो बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं। इससे आपके बाल न केवल शाइनी बनेंगे बल्कि उन्हें मजबूती भी मिलेगी।
Hair Colour की बात करें तो बाजारों में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इनमें केमिकल भी होते हैं, जिससे बालों को काफी नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में अगर आपको बालों में Burgundy Color चाहिए, तो हम आपको एक आसान सा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। इससे आपके बाल नेचुरली वाइन रंग में हो जाएंगे। आइए जानते हैं-
-1776322682143.jpg)
कैसे करें बालों को रंग? (Burgundy Hair Colour At Home)
अगर आप बालों को नेचुरली कलर करना चाहती हैं तो इसके लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों को लाइट बरगंडी टोन मिलता है और साथ ही इसके इस्तेमाल से बाल हेल्दी भी रहते हैं। अगर आप भी बिना केमिकल के बालों को कलर करना चाहती हैं, तो ये तरीका आपके बहुत काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: 15 मिनट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, बस अपनाएं ये 2 नुस्खे
गुड़हल के फूल से हेयर डाई बनाने के लिए क्या चाहिए? Tips To Colour Your Hair At Home
- 5 से 6 गुड़हल के फूल
- 1 चम्मच मेहंदी (ऑप्शनल)
- पानी (जरूरत के अनुसार)
कैसे बनाएं? (Ghar Par Kaise Banaye Burgundy Colour)
- इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को धोकर पीस लें
- अब इसमें थोड़ा मेहंदी भी डाल सकती हैं
- जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पेस्ट बना लें
- आपका नेचुरल हेयर डाई तैयार है
यह भी पढ़ें- Hair Care: बिना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करना हाेंगे ये काम
कैसे करें इस्तेमाल? (Homemade Burgundy Color)
- इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें
- इसे कम से कम 45 मिनट तक लगा रहने दें
- फिर बालों को धो लें
ध्यान रहे कि इस्तेमाल करने से पहले ही आपको बालों में शैंपू कर लेना है, क्योंकि साफ बालों में ही कलर तेजी से चढ़ता है। वहीं डाई लगाने के बाद बालों में शैंपू न लगाएं। वरना सारा रंग बालों से उतर जाएगा।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: महंगा हेयर स्पा नहीं, सिर्फ ये 3 आसान स्टेप्स अपनाएं और चमकदार बाल पाएं
क्या रिजल्ट मिलेगा?
एक बार में बहुत डार्क वाइन कलर नहीं मिलेगा। अगर आप इसे दो से तीन बार इस्तेमाल करती हैं तो जरूर फर्क देखने को मिलेगा। आपके बाल भी ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे।
कलर करने के बाद कंडीशनिंग का देसी तरीका अपनाएं
जैसा कि हमने आपको बताया है कि नेचुरल हेयर डाई लगाने के बाद शैंपू नहीं करना है, इसलिए बालों को धोने के बाद ड्राईनेस फील हो सकती है। इसके लिए बाल सूखने पर एलोवेरा जेल को नेचुरल कंडीशनर की तरह बालों की लेंथ पर लगा लें। इससे बरगंडी रंग में गजब की चमक आ जाएगी।
गुड़हल के अलावा और किससे मिलेगा बरगंडी रंग?
अगर आप गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो इसके अलावा चुकंदर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे हेयर डाई बनाने का तरीका वही पुराना ही रहेगा। बस गुड़हल के फूलों की जगह चुकंंदर का इस्तेमाल करना होगा।
-1776322691443.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान (How To Get Burgundy Hair Color At Home)
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- हफ्ते में 1 बार ही इसका इस्तेमाल करें
- हमेशा ताजे फूलों का इस्तेमाल करें
- केमिकल वाले डाई के साथ इसे मिक्स न करें
- कोई दिक्कत हो तो एक्सपर्ट की सलाह लें
- नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर ही इसका असर दिखेगा
- ग्लव्स पहनकर ब्रश से ही बालों में मेहंदी लगाएं।
तो अगर आप भी नेचुरल तरीके से बालों को वाइन कलर में करना चाहती हैं, तो गुड़हल के फूलों वाला ये नुस्खा कमाल का है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो बालों में फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- घर पर बालों को कैसे बरगंडी कलर कर सकते हैं?
- आप गुड़हल के फूल और चुकंदर से बालों काे कलर कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।