डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए करें ये काम

आंखों के नीचे काले घेरे के कारण चेहरा बेजान और भद्दा नजर आता है। मेकअप की मदद से आप डार्क सर्कल्स को छुपा सकती हैं लेकिन अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहती हैं तो घरेलू नुस्खे ट्राई करें। 
Updated:- 2023-02-10, 18:43 IST
tips to get rid of dark circles in hindi

त्वचा संबंधी कई परेशानियां होती हैं। इनमें पिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट्स, पिंपल और डार्क सर्कल्स की समस्या बेहद आम है। डार्क सर्कल्स आंखों के नीचे होते हैं। इसमें आंखों के आस पास का एरिया काला पड़ जाता है। इसकी वजह से चेहरे का नूर छिन जाता है। मेकअप की मदद से कुछ समय के लिए इन्हें छुपाया जा सकता है, लेकिन अगर आप भी स्थायी इलाज ढूंढ रही हैं तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा लेना चाहिए।

आपके किचन में एक नहीं बल्कि कई ऐसी चीजें हैं जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं का रामबाण इलाज हैं। इनमें हल्दी, बेसन, दूध आदि शामिल है। क्या आप जानना चाहती हैं क्यों होते हैं डार्क सर्कल्स? साथ ही इस परेशानी को कम कैसे किया जा सकता है तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें।

डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं?

reason for dark circles

  • बढ़ती उम्र के कारण स्किन की थिकनेस कम होने लगती है। इसके कारण भी आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं।
  • अधिक सन एक्सपोजर भी इस समस्या के इजात का कारण बनता है।
  • अचानक या जरूर से ज्यादा वजन कम होने पर भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं।
  • जिन लोगों की स्किन टोन डार्क होती है तो उनके चेहरे पर डार्क सर्कल्स आसानी से दिख जाते हैं।

ठंडा दूध

how to use cold milk for dark circles
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दूध पीना चाहिए। इसी तरह त्वचा पर भी दूध का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है।

दूध नेचुरल क्लींजर के रूप में भी काम करता है। यह आपकी त्वचा को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह एक घरेलू उपाय

क्या चाहिए?

  • ठंडा दूध
  • रूई

क्या करें?

  • ठंडे दूध में रूई को भिगो लें।
  • अब इसे आंखों के आसपास लगाएं।
  • दूध को कुछ देर आंखों पर लगा रहने दें।
  • अब ठंडे पानी से आंखों को धो लें।
  • हफ्ते में तीन बार ठंडे दूध के इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स की समस्या कम होने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्‍स से परेशान महिलाएं ये जबरदस्‍त नुस्खा आजमाएं

चेहरे पर दूध लगाने के फायदे

  • ठंडे दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो पफीनेस की समस्या को कम करता है।
  • दूध के इस्तेमाल से डार्क स्किन लाइट हो जाती है।
  • अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसके लिए भी दूध फायदेमंद होगा। दूध त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
  • आप दूध से मेकअप भी रिमूव कर सकती हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन साफ हो जाएगी, साथ ही त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा।

गुलाब जल

how to use rose water for dark circles
पुराने समय से ही त्वचा पर गुलाब जल का उपयोग किया जाता आ रहा है। यह शुद्ध होता है। गुलाब जल लगाने से त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होता है।

क्या चाहिए?

  • गुलाब जल
  • कॉटन आई पैड

क्या करें?

  • गुलाब जल में कॉटन आई पैड डालें।
  • अब इसे अपने आंखों पर लगाकर करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • रोजाना रात को ऐसा करें और आपको फर्क साफ दिखने लगेगा।

गुलाब जल के फायदे

  • गुलाब जल का इस्तेमाल हर स्किन टाइप पर किया जा सकता है।
  • यह माइल्ड एस्ट्रीजेंट है, जिसकी वजह से आप गुलाब जल को टोनर के रूप में उपयोग कर सकती हैं।
  • अगर आपकी आंखों में जलन होती है तो आप गुलाब जल की मदद से इस समस्या से राहत पा सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।