होठों को गुलाबी करने के लिए ट्राई करें ये 2 नुस्खे, कुछ ही समय में दिखेगा असर

अगर आपके होंठ काले, रूखे और बेजान नजर आ रहे हैं, तो इसके लिए आप बाजार की चीजों का इस्तेमाल करना कम करें। ऐसा इसलिए क्योंकि बाजार में मिलने वाली चीजों में केमिकल का इस्तेमाल ज्यादा होता है। इससे कुछ समय के लिए होंठ अच्छे दिखेंगे। लेकिन कुछ देर बाद इसका असर कम होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। इससे आपके होंठ गुलाबी दिखने लगेंगे। आर्टिकल में बताते हैं किन तरीके से आप अपने होंठों को गुलाबी कर सकते हैं।
गुलाब की पंखुड़ियों का करें होंठों पर इस्तेमाल
अगर गुलाबी लिप्स चाहिए तो इसके लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट बनाकर अपनें होंठों पर लगाएं। इससे होंठ गुलाबी नजर आएंगे। बस आपको इसका इस्तेमाल नियमित तरीके से करना होगा।
काले होठों पर गुलाब की पंखुड़ियां कैसे लगाएं
- इसके लिए आपको गुलाब की 10 से 12 पंखुड़िया लेनी है।
- इसे पानी से अच्छे से साफ करें।
- फिर इसे पानी और थोड़ा सा कच्चा दूध लेकर पेस्ट बनाएं।
- इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन को ऐड करें।
- अब इस पेस्ट को अपनें होंठों पर लगाएं।
- हल्के हाथों से इसे रब करें।
- फिर पानी से अपने होंठों को साफ कर लें।
- कुछ ही समय में आपके होंठ गुलाब की पंखुड़ियों की तरह गुलाबी नजर आएंगे।
होंठों पर करें चीनी और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल
गुलाबी होंठों पर स्क्रब करेंगी, तो काले लिप्स साफ हो जाएंगे। इसके लिए आप घर पर रखी चीनी और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं और एक स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इससे डेड स्किन हटती है और होंठ स्मूद और साफ दिखते हैं।
चीनी और ऑलिव ऑयल को होंठ पर लगाएं
- इसके लिए आपको 1 चम्मच चीनी कटोरी में निकालनी है।
- फिर में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालना है।
- अब इसे अच्छे से मिक्स करना है।
- इसके बाद इसे अपने होंठ पर लगाना है।
- इसे लगाने के बाद अच्छे से स्क्रब करें।
- कुछ समय बाद होंठों को साफ करें।
- इससे आपके होंठ गुलाबी नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: शहद और नारियल तेल की मदद से बनाएं लिप बाम, मिलेंगे सॉफ्ट-सॉफ्ट होंठ
होंठों पर कुछ भी लगाने से पहले जानें जरूरी बातें
- होंठों को बार-बार जीभ से न चाटें, इससे स्किन की नमी कम हो जाती है और होठों पर ड्राईनेस दिखाई देती है।
- दिन में 3 से 4 बार लिप बाम लगाएं जिसमें एसपीएफ हो।
- स्किन को हाइड्रेट रखें, ताकि होंठ काले नजर न आएं।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: फटे होंठों के लिए घर पर ही बनाएं ये 3 हर्बल लिप बाम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
- होंठों को गुलाबी रखने के लिए क्या करें?
- इसके लिए आपको लिप्स पर लगाने वाले प्रोडक्ट का ध्यान रखना जरूरी है।
- क्या लिप्स को रगड़कर साफ करना चाहिए?
- नहीं, लिप्स को ज्यादा नहीं रगड़ना चाहिए। इससे आपके लिप्स खराब हो सकते हैं।
- होंठों पर लिपबाम का इस्तेमाल कितनी बार करना चाहिए?
- होंठों पर लिपबाम का इस्तेमाल दिन में 2 से 3 बार करना चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।