गुलाब की पंखुड़ियों को बनाएं अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

स्किन की केयर करने के लिए महिलाएं कई तरह का प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं साथ ही, कई सारे उपाय भी करती है। लेकिन, अगर आप सस्ते में ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो आप गुलाब की पंखुड़ियों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को किस तरह इस्तेमाल करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें बताया कि गुलाब की पंखुड़ियों का फेस पैक बनाकर आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
चेहरे के लिए फायदेमंद है गुलाब की पंखुड़ियां
गुलाब की पंखुड़ियों में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण त्वचा के लिए फयदेमंद है। गुलाब की पंखुड़ियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक जैसे कई सारे कई सारे गुण होते और ये सभी गुण त्वचा से जुड़ी समस्या को कम करने में मदद करते हैं साथ ही ग्लोइंग स्किन पाने में भी मददगार हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल को इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल, खिली-खिली नजर आएगी त्वचा
गुलाब की पंखुड़ियों का बनाएं फेस पैक
सामग्री
- 15 से 20 गुलाब की पंखुड़ियां
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1/2 चम्मच विटामिन तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को सुखा लें
- इसके बाद इने सूखा ही पीस ले
- इस पाउडर में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं
- इसी के साथ शहद और विटामिन तेल मिक्स करें।
- इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट के बाद चेहरे को धों।
- इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताए गए ये उपाय पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।