हम सभी सॉफ्ट स्किन की ही तरह स्मूद लिप्स भी पाना चाहते हैं। इसके लिए मार्केट से मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये लिप बाम हर किसी के लिए सही नहीं माने जाते हैं, क्योंकि इनमें अक्सर कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे होंठों में जलन हो सकती है या फिर उनकी सेंसेटिविटी बढ़ सकती है। ऐसे में होंठों की नेचुरल केयर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद घर पर ही लिप बाम बनाकर इस्तेमाल करें।
अगर आप खुद घर पर ही हर्बल लिप बाम बनाकर इस्तेमाल करते हैं तो इससे ना केवल फटे होंठों की समस्या दूर होती है, बल्कि आपके होंठो को अतिरिक्त पोषण भी मिलता है। इन हर्बल लिप बाम को बनाते समय हर्ब्स के अलावा नारियल तेल, बीवैक्स और कुछ एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको फटे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए हर्बल लिप बाम बनाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं-
अगर आपके होंठा फटे हैं तो ऐसे में शिया बटर की मदद से लिप बाम बनाएं। यह आपके होंठों को गहराई से कंडीशन करता है।
यह विडियो भी देखें
नीम में एंअी-बैक्टीरियल प्रोपर्टीज पाई जाती हैं, जो फटे होंठों को समस्या को ठीक करने में मददगार है। जबकि नारियल का तेल होंठों को सॉफ्ट बनाता है।
तुलसी के एंटी-बैक्टीरियल और हीलिंग गुण फटे होंठों की समस्या को ठीक करते हैं। वहीं, घी होंठों को गहराई से पोषण देता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।