कजरी तीज 2026 पर चाहिए Korean Glass Skin, सिर्फ 3 चीजों से बनाएं टोनर

कजरी तीज का त्योहार आते ही महिलाएं कपड़ों से लेकर मेकअप और स्किन केयर तक, हर चीज पर खास ध्यान देने लगती हैं। इस दिन हर महिलाएं चाहती हैं कि उनका चेहरा साफ, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आए। अगर आप भी कजरी तीज पर अपनी स्किन को थोड़ा ज्यादा निखरा हुआ दिखाना चाहती हैं तो इसके लिए घरेलू नुस्खे काफी काम आ सकते हैं। आप घर पर कुछ चीजों से DIY टोनर बना सकती हैं।
घर पर कैसे पाएं कोरियन ग्लास स्किन?
टोनर बनाने के लिए आपको सिर्फ चावल के पानी, लौंग और थोड़ी सी ग्लिसरीन की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करना भी काफी आसान है। ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि इस टाेनर से आपको कोरियन स्टार्स जैसी ग्लोइंग स्किन मिल सकती है। आइए जानते हैं-
-1787980793983.webp)
DIY टोनर बनाने के लिए चाहिए ये 3 चीजें
इस होममेड टोनर को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस तीन चीजें चाहिए होंगी। जैसे-
- चावल
- 3 से 4 लौंग
- ग्लिसरीन
यह भी पढ़ें- बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के कैसे करें चेहरे की डीप क्लीनिंग? रसोई में छिपा है राज
कैसे बनाएं होममेड टोनर?
सबसे पहले थोड़े से चावल लें और उन्हें पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। अब इन्हें एक साफ बॉटल में डाल दें और उसी में पानी भर दें। ध्यान रखें कि चावल भी इसी पानी में रहें। अब इसमें 3 से 4 लौंग डाल दें और बॉटल का ढक्कन बंद करके इसे दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अब आपका बेस तैयार है। अब बॉटल को फ्रिज से निकालने के बाद इसमें जरूरत के हिसाब से ग्लिसरीन मिला लें। आपका चावल, लौंग और ग्लिसरीन वाला DIY टोनर तैयार है।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
होममेड टोनर का इस्तेमाल करने का तरीका
टोनर तैयार करने के बाद इसे चेहरे पर आप इस्तेमाल कर सकती। इसके लिए सबसे पहले किसी क्लींजर से फेस वॉश कर लें। अब चेहरा सूखने के बाद इस टोनर का इस्तेमाल आप कॉटन पैड या स्प्रे बॉटल से चेहरे पर कर लें। इतना करने के बाद आप चेहरे को थोड़ा थपथपा लें। इससे टोनर एब्जॉर्ब हो जाएगा। अब आप मॉइश्चराइजर लगा लें।
-1787980707020.webp)
कजरी तीज पर स्किन केयर में रखें ये बात ध्यान
त्योहार के दिन हर महिला चाहती है कि चेहरा फ्रेश और अच्छा दिखे। ऐसे में स्किन पर एक साथ बहुत सारी चीजें लगाने के बजाय अपनी स्किन को ध्यान में रखकर ही कोई DIY इस्तेमाल करें। अगर पहली बार यह टोनर इस्तेमाल कर रही हैं, तो पूरे चेहरे पर लगाने से पहले थोड़ा सा लगाकर चेक कर लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि ये आपकी स्किन पर सूट कर रहा है या नहीं।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 के इस नुस्खे से घर पर बनाएं सबसे सस्ती कोरियन क्रीम, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार
इन बातों का रखें ध्यान
कोई भी घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
- पहली बार टोनर इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें।
- जलन या खुजली महसूस हो तो इस्तेमाल करने से बचें।
- चेहरे पर कोई इंफेक्शन हो तो एक्सपर्ट से सलाह लें।
- टोनर लगाने के बाद मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें।
- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये खास उबटन
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।