K-Beauty: ग्लास स्किन चाहिए, तो रात में सोने से पहले करें ये एक काम; शीशे जैसी चमक उठेगी त्वचा

How To Get Korean Glass Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा ग्लोइंग और बेदाग नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर लाती हैं और उनका इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इससे कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। वहीं, कुछ लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। ये एक आसान और सस्ता तरीका होता है। इससे हमारी स्किन को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, क्योंकि ये पूरी तरह से नेचुरल होता है।
इन दिनों तो लोगों में कोरियन स्टार्ट जैसी ग्लास स्किन पाने का क्रेज बढ़ गया है। अगर आप भी Korean Glass Skin पाना चाहती हैं तो लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर एक ऐसा नाइट केयर रूटीन बता रही हैं, जिससे आपको त्वचा कुछ ही दिनों में शीशे जैसी चमकने लगेगी। आइए जानते हैं-

खीरा, गुलाब जल और चंदन से मिलेगी दमकती त्वचा (Beauty Tips)
इस आसान मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत होगी-
यह भी पढ़ें- Korean Glass Skin के लिए चेहरे पर इन 3 तरीकों से करें गुलाब का इस्तेमाल, शीशे जैसी चमकेगी त्वचा
- एक चम्मच खीरे का रस
- एक चम्मच गुलाब जल
- थोड़ा सा चंदन का पेस्ट
इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
कैसे करें अप्लाई? (Glass Like Skin)
रात में सोने से कुछ देर पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। अब गीले और साफ कपड़े से धीरे-धीरे पोंछकर चेहरे को साफ कर लें। चाहें ताे सादे पानी से चेहरे को धो भी सकती हैं। इसके बाद चेहरे पर थोड़ा सा बादाम का तेल लगा लें। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। त्वचा भी ज्यादा सॉफ्ट बनती है।
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Tips: ग्लास स्किन चाहिए, तो Tiger Grass का ऐसे करें इस्तेमाल
कैसे स्किन के लिए फायदेमंद है ये नुस्खा?
- खीरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और हमारी त्वचा एकदम फ्रेश नजर आती है।
- गुलाब जल स्किन की मरम्मत करने का काम करता है।
- चंदन भी स्किन को ठंडक पहुंचाता है और अंदर की गंदगी को बाहर निकालता है।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: दूध से पाएं कोरियन ग्लास जैसी स्किन, बस मिलाएं ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट

इन बातों का रखें ध्यान
- सोने से पहले हमेशा चेहरे को साफ जरूर करें।
- दिनभर अच्छी मात्रा में पानी पीएं, इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।
- बहुत ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।
- इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा, बस रूटीन में शामिल करें ये कोरियन ब्यूटी इंग्रीडिएंट्स
तो अगर आप भी कोरियन ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपकी स्किन शीशे जैसी चमकदार बनेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।