Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

K-Beauty: च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी स्‍क‍िन को ठंडक पहुंचाएगा ये Ice Cube, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा न‍िखार

Ice Cube For Glowing Skin: गर्मी का असर सबसे ज्‍यादा हमारी स्किन पर ही नजर आता है। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरा चिपचिपा, डल और थका हुआ लगने लगता है। कई बार महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बाद भी वो फ्रेशनेस नहीं मिलती। ऐसे में आप चाहें तो घर की कुछ चीजों से इससे छुटकारा पा सकती हैं।
Updated:- 2026-04-13, 21:21 IST
ice cube for glowing skin

गर्मी के मौसम में सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत हमारी स्‍क‍िन को ही होती है। कई लोगों को टैनिंग, सनबर्न और न जाने कौन-कौन सी समस्याएं हो जाती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं और लड़कियां क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करता है, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। घरेलू नुस्खों से तो कई फायदे देखने को मिलते हैं, लेकिन बाजार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं।

इससे ये कई बार हमारी स्किन को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। अगर आप भी गर्मियों में चेहरे का नूर बनाए रखना चाहती हैं, तो आप खीरे के Ice Cube से भी दमकती हुई त्वचा पा सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करती हैं तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से -

dry skin (1)

खीरे का आइस क्यूब क्यों फायदेमंद है?

ये तो हम सभी ने किताबों में पढ़ा है और हमें घर पर भी बताया गया है कि खीरा पानी से भरपूर होता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं। इसके इस्तेमाल से जलन या रेडनेस की दिक्कत कम होती है। ऐसे में अगर आप इसका आइसक्यूब बनाकर इस्तेमाल करती हैं तो इसका असर और भी ज्यादा देखने को म‍िलता है। 

यह भी पढ़ें- Korean Glass Skin चाह‍िए, तो रात में सोने से पहले करें ये एक काम; स्किन बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग

खीरे से आइस क्यूब कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक से दो फ्रेश खीरा ले लें
  • उन्हें धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें
  • इनके छिलके जरूर उतार लें
  • अब मिक्सी में पीसकर उसका जूस बना लें
  • आप चाहें तो थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला सकती हैं
  • इसी जूस को आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें
  • कुछ ही घंटों में खीरे का आइस क्यूब तैयार हो जाएगा

यह भी पढ़ें- Homemade Cream: ₹10 में घर पर बनाएं गर्मियों वाली ये क्रीम, चेहरे की डलनेस हाेगी कम

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक आइस क्यूब लें
  • इसे हल्के हाथ से चेहरे पर घुमाएं
  • खासकर माथे, नाक और गालों पर लगाएं
  • ये प्रक्रिया दो मिनट तक दोहराएं
  • फिर चेहरे को खुद ही सूखने दें

यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal Tips: टैन‍िंग कम करेगा इस एक फल का छि‍लका, एक्‍सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

क्या फायदे मिलते हैं?

  • गर्मी में चेहरे पर रेडनेस ही दिक्कत हो जाती है, ऐसे में ये स्किन को तुरंत ठंडक पहुंचाता है।
  • खीरे के इस्तेमाल से स्किन क्लीन और फ्रेश नजर आती है।
  • सुबह-सुबह चेहरे पर सूजन हो तो ये उसे भी कम करने में मदद करता है।
  • अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है, तो ये एक्स्ट्रा ऑयल को कम करता है।

ice cube for glowing skin (1)

किन बातों का रखें ध्यान?

  • आइस क्‍यूब को ज्यादा देर तक न लगाएं
  • बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं
  • इस्तेमाल करने से पहले टेस्ट जरूर कर लें

यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्‍क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

तो अगर आप भी गर्मियों में स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो ये आइस क्यूब सबसे असरदार तरीका है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर आपको ग्लोइंग त्वचा मिल जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।