कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर इस तरह से करें मेकअप, चेहरे की त्वचा दिखेगी फ्लॉवलेस

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं। इसके कई लुक्स आपको सोशल मीडिया पर आसानी से मिल जाएंगे। वहीं आजकल मिनिमल और नेचुरल लुक वाले मेकअप को काफी सराहा जा रहा है। बता दें कि इसके लिए आपको प्रोडक्ट्स से लेकर उसकी एप्लीकेशन तक का खासतौर से ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सही प्रोडक्ट्स और तकनीक का इस्तेमाल कर ही आप खूबसूरत मेकअप लुक क्रिएट कर पाएंगी।
आजकल आपको ऑनलाइन कई मेकअप की ट्रिक्स और टिप्स देखने को मिल जाएंगी, आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी मेकअप टिप्स जिसे फॉलो कर आप बिना फुल फेस मेकअप किए आसानी से फ्लॉवलेस मेकअप लुक पा सकती हैं। तो आइये जानते हैं क्या है वो टिप्स और कैसे पा सकती हैं आप कम मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से खूबसूरत लुक।
बेस मेकअप के लिए

- स्किन को फ्लॉवलेस बनाने के लिए बेस मेकअप का रोल अहम होता है। वहीं मिनिमल चीजों के इस्तेमाल से भी आप मेकअप कर सकती हैं।
- बता दें कि स्किन को प्रेप करने के बाद आप सबसे पहले डार्क कलर के कंसीलर की मदद से केवल दाग-धब्बों को छुपायें।
- इसके बाद आप इसे डैम्प ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- अब आप इसके ऊपर अपनी स्किन टोन से सबसे मिलते-जुलते कलर के कंसीलर को चुनें और केवल डार्क कलर वाले कंसीलर को छुपाने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
- वहीं डैम्प ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करने के बाद आपकी त्वचा का टोन इवन दिखने के साथ-साथ नेचुरल भी नजर आएगा।
- आखिर में बेस मेकअप को सेट करने के लिए आप कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : फस्ट डेट पर सुंदर दिखने के लिए 15 मिनट में इस तरह करें मेकअप
ब्लश और हाइलाइटर

- इसके लिए आपको मार्केट में कई टिंट वाले ब्लश आसानी से मिल जाएंगे।
- बता दें कि टिंट वाला ब्लश आपके गालों को गुलाबी बनाने के साथ चमकदार बनाने में भी मदद करेगा।
- इसका इस्तेमाल गालों के अलावा नाक और चिन पर भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : बढ़ती उम्र में मेकअप करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
आई मेकअप

- आई मेकअप के लिए आप अपनी पसंद का कोई भी लाइट या न्यूट्रल कलर का आई शैडो इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बता दें कि आई मेकअप करने के लिए आप ब्रोंजर को ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से आंखों पर लगा सकती हैं।
- वहीं अगर आप थोड़ा चमकने वाला आई मेकअप करना पसंद करती हैं तो टिंट वाले ब्लश को ही ब्लेंडिंग ब्रश की मदद लेकर आंखों के ऊपर लगा सकती हैं।
अगर आपको ये मेकअप टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।