Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:06 AM IST

Makeup Tips : ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करना क्यों होता है जरूरी, जानें इसके फायदे

Beauty Blender : मेकअप करने के लिए कई महिलाएं इंटरनेट का सहारा भी लेती हैं।
Updated:- 2022-09-06, 16:47 IST
why to use beauty blender tips

(Benefits Of Using Beauty Blender In Hindi) मेकअप करना तो सभी महिलाओं को बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे तरह-तरह के विडियो को इंटरनेट के जरिए देखती हैं और किए गए उन मेकअप लुक्स को खुद पर ट्राई भी करती हैं।

वहीं कई महिलाएं बेहद जल्दबाजी में तैयार होते समय मेकअप करती हैं, तो कई फुर्सत के साथ अलग-अलग मेकअप लुक्स को एक्स्प्लोर करती हैं।

आज भी कई महिलाओं को मेकअप प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने की ज्यादा जानकारी नहीं होती है।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि मेकअप करते समय बेस मेकअप को ब्लेंड करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है।

अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर ही पढ़ें।

बिगिनर फ्रेंडली होता है ब्यूटी ब्लेंडर (Beauty Blender is Beginner Friendly)

Beauty Blender is Beginner Friendly

  • ज्यादातर महिलाओं को आज भी मेकअप करने की ज्यादा जानकारी नहीं होती है।
  • इसलिए अगर वे बिगिनर हैं, तो उन्हें ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ही अपने मेकअप को ब्लेंड करना चाहिए।
  • ध्यान रहें कि आप मेकअप प्रोडक्ट को कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि आप अभी बिगिनर है और धीरे-धीरे सीख रही हैं।
  • अगर आप प्रोडक्ट की कवरेज धीरे-धीरे बनाती हैं, तो गलती होने के अवसर भी कम रहेंगे।

इसे भी पढ़ें :  Makeup Tips : ऑयली स्किन वाली महिलाएं मेकअप करते समय रखें इन बातों का ख्याल

बेस मेकअप को क्रीजलेस बनाता है (Beauty Blender Makes Base Makeup Creaseless)

Beauty Blender Makes Base Makeup Creaseless

  • ब्यूटी ब्लेंडर बेहद सॉफ्ट होता है, जिसके कारण वे बेस मेकअप को बेहद आसानी से स्मूथ बनाने करने में मदद करता है।
  • साथ ही ये फाइन लाइन्‍स को सेट करने में भी काफी मददगार साबित होता है।
  • अगर आप जल्दबाजी में मेकअप करती हैं, तो कई बार मेकअप अच्छी तरह से ब्लेंड नहीं हो पाता है।
  • जिसके कारण आपका मेकअप काफी भद्दा दिखाई दे सकता है।
  • लेकिन अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करेंगी, तो आपका मेकअप आसानी से ब्लेंड हो पाएगा।

इसे भी पढ़ें :  Eyeliner Tip : देखने में बेहद कूल लगते हैं ये आईलाइनर के डिजाइन, देखें तस्वीरें

 

बारीकी से करता है मेकअप सेट (Beauty Blender Is Good For Sensitive Areas)

Beauty Blender Is Good For Sensitive Areas

  • चेहरे की कई जगहें बेहद सेंसिटिव होती है जैसे कि आंखों के नीचे मौजूद अंडर आई।
  • ब्यूटी ब्लेंडर की शेप ही ऐसी बनाई जाती है कि वे चेहरे के कोने-कोने में जाकर मेकअप को आसानी से सेट करने में मदद करता है।
  • साथ ही आपको बता दें कि ब्यूटी ब्लेंडर पाउडर प्रोडक्ट्स को भी सेट करने में बेहद लाभदायक साबित होता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि आंखों के नीचे मौजूद अंडर आई बेहद सेंसिटिव होती है।
  • इसलिए वहां पाउडर प्रोडक्ट्स को सेट करना बेहद मुश्किल होता है।
  • ब्यूटी ब्लेंडर ऐसी जगहों पर मेकअप को आसानी से पाउडर के जरिए सेट करने में मदद करता है।
  • साथ ही ब्यूटी ब्लेंडर नोज के साइड में भी मेकअप लगाने के काम में भी आता है।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये मेकअप टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।