जब तक हम थ्रेडिंग नहीं करवाती, तब तक चेहरा काफी अजीब लगता है। थ्रेडिंग करवाते ही ना केवल चेहरे से अतिरिक्त बाल हट जाते हैं, बल्कि वह अपलिफ्ट नजर आने लगता है। लेकिन इसके साथ-साथ स्किन में जलन व रेडनेस का अहसास भी होता है। अमूमन हम इसे ऐसे ही छोड़ देती हैं, लेकिन स्किन की रेडनेस की वजह से कहीं बाहर जाने का बिल्कुल मन नहीं करता। अमूमन इस जलन व रेडनेस को दूर करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि, बर्फ इतना भी अच्छा ऑप्शन नहीं है, क्योंकि यह लगातार हाथ में पिघलती रहती है। साथ ही साथ, कभी-कभी इससे स्किन और ज्यादा टाइट या इरिटेटेड महसूस होने लगती है। हो सकता है कि आप भी चेहरे पर बर्फ लगाने में उतना कंफर्टेबल फील ना करती हों। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो अपनी ही फ्रिज में रखी कई आइटम्स को बेहद आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें स्किन को ठंडक और आराम पहुंचाती हैं, साथ ही साथ थ्रेडिंग के बाद स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल भी रखती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि थ्रेडिंग के बाद स्किन की रेडनेस को कम करने के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं-
ठंडा दूध (Cold Milk)
थ्रेडिंग करवाने के बाद स्किन में होने वाली जलन व रेडनेस को कम करने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, दूध में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो जलन को शांत करता है और स्किन को अधिक मुलायम बनाता है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आप बिना किसी परेशानी के ठंडे दूध को अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।
इसे इस्तेमाल करने के लिए आप फ्रिज से थोड़ा सा ठंडा दूध लें। अब उसमें रुई डुबोकर थ्रेडिंग वाली जगह पर लगाओ। इसे करीबन 5-7 मिनट तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो दें।
इसे भी पढ़ें-थ्रेडिंग करवाने के बाद माथे पर निकल रहे हैं दाने, तो करें ये काम
दही (Curd)
दूध की तरह ही दही भी आपकी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकती हैं और थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन व रेडनेस को कम कर सकती है। दरअसल, दही में प्रोबायोटिक के साथ-साथ स्किन को ठंडक देने वाले गुण होते हैं।
इन्हीं गुणों के चलते दही लगाने से स्किन को आराम मिलता है और जलन भी कम होती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ठंडी दही लें और उसकी पतली परत थ्रेडिंग वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद आप चेहरे को ठंडे पानी से धो लो। आपको तुरंत काफी आराम महसूस होगा।
खीरे के टुकड़े (Cucumber Slice)
स्किन केयर में हम अक्सर खीरे को शामिल करते हैं। दरअसल, खीरे में ठंडक और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। ये ना केवल स्किन को नमी देते हैं, बल्कि थ्रेडिंग के बादस्किन रेडनेसको भी जल्दी कम करने में मदद करते हैं।
आपको बस इतना करना है कि फ्रिज से ठंडा खीरा निकालकर उसे गोल टुकड़ों में काट लें। अब आप इसे थ्रेडिंग वाली जगह पर 5-10 मिनट के लिए रख दो। इससे आपको तुरंत ठंडक और राहत महसूस होगी।
इसे भी पढ़ें-एक्सपर्ट से जानें मेकअप से आइब्रो फिलिंग टिप्स, बिगनर्स के लिए हैं बेस्ट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों