डार्क सर्कल्स नहीं छीनेंगे चेहरे की खूबसूरती, इस तरह इस्तेमाल करें दूध

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते, लेकिन इसमें सुधार तब तक नहीं आ सकता....जब तक हम शरीर की कमजोरी को दूर नहीं करते। कहा जाता है कि हमारा खान-पान और लाइफस्टाइल हेल्थ को काफी हद तक इफेक्ट करता है जैसे- नींद कम लेना, खून की कमी, खानपान की बुरी आदत या देर रात तक मोबाइल चलाना आदि।
अगर आपके चेहरे पर डार्क सर्कल्स हैं, तो इसकी वजह यकीनन शरीर की कमजोरी हो सकती है। हालांकि, काले घेरे को मेकअप से छुपाया जा सकता है, लेकिन चेहरा धोने के बाद फिर वही मंजर। ऐसे में इस समस्या का स्थायी इलाज ढूंढना लाजमी हो जाता है। वैसे तो डार्क सर्कल्स को खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ नुस्खों की मदद से कम जरूर किए जा सकते हैं।
डार्क सर्कल्स के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल

डार्क सर्कल्स को खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन कम जरूर किया जा सकता है। जी हां, आप ठंडे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि दूध में स्किन को गोरा करने वाले कई तरह के गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में फायदा होगा, बस आपको इस्तेमाल करने के लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
इसे जरूर पढ़ें- रोजाना करें ये काम, डार्क सर्कल्स होंगे कम
दूध और बादाम तेल का करें इस्तेमाल
इन दोनों सामग्रियों का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका इस्तेमाल मास्क बनाकर किया जा सकता है। तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं-
विधि
- एक बाउल में 2 चम्मच ठंडा दूध लें।
- इसमें 1 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं।
- इस मिश्रण में कॉटन बॉल को डुबोएं।
- फिर काले घेरे वाले हिस्से में लगाएं।
- इस उपाय को आप हफ्ते में 4 से 5 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
दूध और गुलाब जल आएगा काम

गर्मी के इस मौसम में ठंडक का एहसास होगा। बस आपको आंखों के नीचे लगाने से काफी फायदा होगा, तो देर किस बात की आइए विस्तार के जानते हैं।
विधि
- दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं।
- फिर कॉटन बॉल से एक्सट्रा दूध निचोड़ कर उसे आंख के ऊपर रखें।
- कॉटन बॉल को इस तरह रखें, जिससे डार्क सर्कल अच्छी तरह से ढक जाएं।
- आधे घंटे के लिए इसे लगाकर रखें।
- फिर साफ पानी से धो लें।
- इस उपाय का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं।
ठंडा दूध और खीरा का करें इस्तेमाल
गर्मी से राहत और आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए आप इन दोनों इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
विधि
- एक बाउल में 2 चम्मच ठंडा दूध निकालें।
- इसमें 1 चम्मच खीरे का रस मिलाएं।
- फिर मिश्रण में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- इस मिश्रण को डार्क सर्कल वाले हिस्से पर लगाएं।
- इस उपाय से त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें- Under Eye Dark Circles: आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करने में मदद करेंगी ये चीजें
ठंडा दूध और दही आएगा काम

दही में लैक्टिक एसिड और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं, जो त्वचा की रंगत में सुधार करते हैं। रोज आंखों के नीचे दही लगाने से आपको बहुत लाभ मिल सकती है। आप सिर्फ दही का इस्तेमालकर सकते हैं, तो देर किस बात की आइए जानते हैं-
विधि
- ठंडे दही में रूई को भिगो लें।
- अब इसे आंखों के आसपास लगाएं।
- दही को कुछ देर आंखों पर लगा रहने दें।
- अब ठंडे पानी से आंखों को धो लें।
- हफ्ते में तीन बार ठंडे दही के इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स की समस्या कम होने लगेगी।
ठंडा दूध और एलोवेरा आएगा काम
डार्क सर्कल को कम करने के लिए दही और एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। कहा जाता है कि एलोवेरा जेल आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और दही से कालापन दूर होता है।
विधि
- एक चम्मच ठंडा दूध और एक चम्मच एलोवेरा डालकर मिक्स कर लेना है।
- इसे काले घेरों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर सादे पानी से धो लें। बस आपका काम हो गया है।
नोट- इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। अगर आपको कोई भी साइडइ इफेक्ट नजर आ रहा है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।