मेकअप के बाद भी त्वचा लग रही है रूखी, तो इससे पहले इन घरेलू नुस्खों को करें ट्राई

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर इसमें क्रेक नजर आएं तो ये थोड़ा अजीब लगने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ सही टिप्स का ध्यान रखें।
image
image

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन मेकअप के बाद आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपकी त्वचा में नमी की कमी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी वजह से ही चेहरे पर क्रेक नजर आ रहे हैं। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं। इसके बाद मेकअप को अप्लाई कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस नुस्खे को ट्राई करके आपकी स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड हो जाएगी।

विटामिन ई और नारियल तेल का करें इस्तेमाल

Dry skin care (2)

विटामिन ई और नारियल तेल का इस्तेमाल चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाना भी काफी आसान होता है। साथ ही, मेकअप के बाद त्वचा फटी नजर नहीं आती है।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच नारियल का तेल लेना है।
  • अब इसमें 1 विटामिन ई का कैप्सूल मिक्स करना है।
  • फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
  • अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसके बाद चेहरा साफ कर लें।
  • इसे लगाने से आपको मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन

makeup hacks

आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। दोनों ही चीजें चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। ऐसे में आप जब इसका इस्तेमाल करेंगी, तो चेहरे पर मेकअप क्रेक नहीं होगा।

इसे भी प

इसे भी पढ़ें: ड्राई और कसावटी अंडरआर्म्स से छुटकारा पाएं, ये तरीके स्किन की ड्राईनेस करेंगे कम

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल निकालना है।
  • अब इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन को डालना है।
  • इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
  • इसे लगाने से आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। साथ ही, फटी-फटी नजर नहीं आएगी।

इन तरीकों को ट्राई करें। इससे आपकी स्किन की ड्राईनेस भी कम हो जाएगी। साथ ही, मेकअप करने के बाद त्वचा सॉफ्ट नजर आएगी। बस आपको एक्सपर्ट सलाह और पैच टेस्ट करने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन के लिए पार्लर नहीं, घर पर ही ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए ये 2 होममेड फेशियल

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP