सर्दियों में कैसा होना चाहिए आपका मेकअप? स्किन और पर्सनैलिटी के हिसाब से चुनें ये टिप्स

Image Credit: (magnific.com)
सर्दी दस्तक देते ही कपड़ों के फैशन के साथ मेकअप को लेकर भी युवाओं में हलचल शुरू हो गई है। ऐसा माना जाता है कि आज की लड़कियां अपने व्यक्तित्व व स्किन टोन के हिसाब मेकअप पसंद करती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट कनिका टंडन से जानें, सर्दी में कैसे मेकअप का ट्रेंड रहने वाला है...
पर्सनैलिटी व त्वचा के अनुसार करें सर्दी में मेकअप
सर्दी के मौसम में त्वचा साफ होने के कारण चेहरे पर मेकअप काफी समय तक टिका रहता है। इन दिनों लड़कियां ज्यादा भड़कीले मेकअप के बजाय हल्का मैट फिनिश मेकअप पसंद कर रही हैं,ऑफिस लुक के हिसाब से मैट मेकअप परफेक्ट माना जाता है। ऐसा नहीं है कि मैट फिनिश मेकअप पहले चलन में नहीं था, लेकिन आजकल इसकी मांग ज्यादा हो गई है क्योंकि यह हर तरह के स्किन टोन के साथ मेल भी खाता है और चेहरे की नेचुरल सुंदरता बनाए रखते है।
Image Credit: Magnific
चेहरे पर न हों मेकअप की परतें
यह भी मेकअप का एक बहुत ही अहम पहलू है, जिसमें चेहरे पर मेकअप की खूब सारी परतें नहीं होती, केवल एक लेयर मेकअप होता है। आज की लड़कियों को भी ऐसे मेकअप पसंद आते हैं जिसमें लेयर्स ज्यादा न हो और उनके चेहरे की वास्तविक बनावट ही दिखे। आजकल आंखों पर मैट फिनिश का आईशैडो, होंठों पर ग्लासी लिपस्टिक चलन में है। आईशैडो और ब्लशर में बादामी और हल्का गुलाबी रंग चलन में है।
इन दिनों बादामी, काफी का हल्का रंग, गुलाबी शेड लोकप्रिय हो रहे हैं। बाजार में भी इनकी ही मांग बढ़ रही है। दरअसल, ऐसे रंग हर स्किन टोन के साथ मेल खा जाते हैं। आजकल हाइलाइटर का उपयोग कम हो गया है। लड़कियां बनावटी चेहरे से ज्यादा नेचुरल खूबसूरती पर यकीन करती है।
यह भी पढ़ें- Dewy Glass Skin Look: इस दिवाली अपनाएं यह कमाल का मेकअप सीक्रेट, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
बोलती हैं आंखें
आजकल ज्यादा गाढ़े रंग का आईशैडो पसंद नहीं किया जाता। एक्सपर्ट के मुताबिक हल्के बादामी रंग के आईशैडो के ऊपर उसी रंग का आईलाइनर भी लगा सकते हैं, इससे नशीली आंखों का लुक आता है। हां, जिनके आइलैशेज छोटे हैं वे आंखों को बड़ा दिखाने के लिए सफेद लाइनर के साथ मस्कारा लगा सकती हैं। इसके साथ गालों पर शिमरी ब्लशर नहीं, बैठा हुआ ब्लशर नाक और गालों पर लगाया जा सकता है। उसके बाद चेहरे को काम्पैक्ट से सील करने से मेकअप सटल हो जाता है।
Image Credit: Magnific
स्किन टोन के हिसाब से मेकअप
साफ त्वचा वालों को मेकअप पर ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। उनके लिए गुलाबी के हल्के शेड्स, पीच और बादामी रंग के ब्लशर और आईशैडो अच्छे लगते हैं। इसके साथ ही होंठों पर हल्की गुलाबी रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती है।
मीडियम त्वचा वालों को अपनी पर्सनैलिटी से मेल खाता हुआ मेकअप करना चाहिए। इनपर बहुत गाढ़ा या भड़कीला मेकअप बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। बादामी और काफी के हल्के शेड्स के शैडो को मैट फिनिश में लगाएं, साथ ही कोरल कलर का ब्लश और होंठों पर गुलाबी रंग की लिपस्टिक या ग्लास लगा सकते हैं।
त्वचा का रंग अगर सांवला है, तो आंखों पर मैट फिनिश के साथ वनीला शेड का शैडो लगा सकती हैं। साथ ही गालों पर प्लम या कोरल ब्लशर लगाएं और होंठों पर प्लम रंग की ग्लास लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में नहीं फटेगा आपका फाउंडेशन, मेकअप करते समय आजमाएं ये 3 आसान सीक्रेट
आप भी त्वचा के अनुसार मेकअप कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक : सुमन अग्रवाल
- सर्दियों में मेकअप करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- सर्दियों में मेकअप करने से पहले त्वचा को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें। हाइड्रेटिंग प्राइमर और क्रीमी फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, ताकि मेकअप पैची न दिखे।
- ड्राई स्किन के लिए सर्दियों में कैसा मेकअप करना चाहिए?
- ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग फाउंडेशन, क्रीमी ब्लश और लिक्विड हाइलाइटर बेहतर रहते हैं। पाउडर प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करें।
- ऑयली स्किन के लिए कौन-सा मेकअप बेहतर होता है?
- ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री फाउंडेशन, मैट प्राइमर और हल्के टेक्सचर वाले मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें। मेकअप सेट करने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।