सर्दियों में नहीं फटेगा आपका फाउंडेशन, मेकअप करते समय आजमाएं ये 3 आसान सीक्रेट

ठंड का मौसम शुरू होते ही स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। सर्द हवाओं के कारण चेहरा रूखा और बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में जो महिलाएं ठंड के दिनों में मेकअप करती हैं, अक्सर मेकअप के दौरान उनका फाउंडेशन फटने लगता है या वह पैची व केकी हो जाता है। अगर आप भी ठंड में फाउंडेशन के फटने की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपना विंटर मेकअप लुक एकदम परफेक्ट बना सकती हैं। आइए जानते हैं कि फाउंडेशन में ऐसी कौन सी चीज मिलाई जाए जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक खूबसूरत और ग्लोइंग दिखे।
ठंड में फाउंडेशन क्यों फटने लगता है?
सर्दियों के मौसम में स्किन में नमी कम हो जाती है, जिससे स्किन ड्राई और फ्लेकी हो जाती है। तरह की रूखी स्किन पर सीधा फाउंडेशन लगाने से फाउंडेशन स्किन में अच्छी तरह सेट नहीं हो पाता है और फटने लगता है। यही कारण है, की सर्दियों में स्किन को मेकअप से पहले हाइड्रेट करना जरूरी होता है, ताकि फाउंडेशन सही से लगे।

फाउंडेशन को फटने से बचाने के तरीके
अगर आप चाहती हैं कि सर्दियों में आपका फाउंडेशन बिल्कुल स्मूथ और फ्लॉलेस लगे, तो नीचे बताई गई कुछ टिप्स को आजमाएं -
1. फाउंडेशन में मॉइस्चराइजर या फेशियल ऑयल मिलाएं
सर्दियों के दिनों में जब भी आप फाउंडेशन लगाएं, तो उसमें अपनी स्किन के हिसाब से थोड़ा सा मॉइस्चराइजर या एक बूंद फेशियल ऑयल जरूर मिला लें। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे फाउंडेशन की थिकनेस कम हो जाती है और यह स्किन पर अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाता है। इससे चेहरा दिनभर हाइड्रेटेड और ग्लोइंग नजर आता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी चेहरे पर लगाती हैं फाउंडेशन? एक्सपर्ट से जानें फ्लॉलेस लुक के लिए सही तरीका
2. मेकअप से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करें
फाउंडेशन लगाने से पहले आप अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर या प्राइमर जरूर लगाएं। इससे स्किन की ड्राईनेस दूर होती है और फाउंडेशन के लिए एक चिकनी लेयर बनती है।
3. लिक्विड या क्रीमी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें
आप चाहें, तो सर्दियों में परफेक्ट मेकअप लुक पाने के लिए पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट्स के बजाय लिक्विड या क्रीम बेस्ड फाउंडेशन और ब्लश का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्किन को नेचुरल नमी मिलती है और मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है।

यह भी पढ़ें- फाउंडेशन लगाते ही चेहरा दिखता है पैची? आजमाएं एलोवेरा हैक
निष्कर्ष: ठंड के मौसम में अगर आपका भी फाउंडेशन बार-बार फट जाता है और आप इससे परेशान हो गई हैं, तो परेशान होने के बजाय मेकअप करने से पहले आप अपनी स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करें और फाउंडेशन में थोड़ा सा मॉइस्चराइजर या ऑयल मिलाकर लगाएं। यह ट्रिक आपके मेकअप को शानदार और खूबसूरत बना देगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।