वॉटरप्रूफ आइलाइनर और काजल लगाती हैं, तो न करें ते गलतियां

वॉटरप्रूफ काजल और आइलाइनर आंखों को खूबसूरत तो बनाते हैं, लेकिन इनका गलत इस्तेमाल नुकसान पहुंचा सकता है। वॉटरलाइन पर काजल लगाने, बिना मेकअप हटाए सोने, जोर से आंखें रगड़ने जैसी गलत‍ियों से बचना चाह‍िए।
Updated:- 2026-10-25, 16:00 IST
mistakes to avoid while applying waterproof kajal and eyeliner

मह‍िलाएं जब भी मेकअप करती हैं, तो आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए काजल और आइलाइनर का इस्तेमाल खूब करती हैं। खासकर वॉटरप्रूफ काजल और आइलाइनर उन लोगों को पसंद आते हैं, जिनका मेकअप जल्दी फैल जाता है या जो लंबे समय तक मेकअप लगाए रखना चाहती हैं, लेकिन इन्हें लगाते समय और र‍िमूव करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

क्योंक‍ि छोटी-छोटी गलतियों से आंखों में जलन, रेडनेस या कोई परेशानी भी हो सकती है। इसलिए अगर आप भी रोज काजल और वॉटरप्रूफ आइलाइनर लगाती हैं, तो हम आपको बता रहे ह‍ैं क‍ि आपको क‍िन गलति‍यों से बचना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

आंखों में वॉटरप्रूफ काजल और आइलाइनर लगाते समय कौन सी गलत‍ियां न करें?

अगर आप भी आंखों में वॉटरप्रूफ काजल और आइलाइनर लगाती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-

mistakes to avoid while applying waterproof kajal and eyeliner (1)

image credit- magnific

1. आंखों के अंदरूनी हिस्से में न लगाएं काजल

कई महिलाएं आंखों की वॉटरलाइन यानी पलकों के अंदर वाले किनारे पर भी काजल लगा लेती हैं, लेकिन इससे काजल आंखों के अंदर तक चला जाता है। इससे कई बार कुछ लोगों को आंखों में जलन होने लगती है। अगर आपकी आंखें जल्दी लाल हो जाती हैं या उनमें ड्राईनेस रहता है, तो इस जगह काजल लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें- काजल छोड़ें, Tightlining आजमाएं; इस ट्रेंड से मिनटों में आंखें दिखेंगी बड़ी और खूबसूरत

2. वॉटरप्रूफ मेकअप हटाए बिना न सोएं

वॉटरप्रूफ आइलाइनर और काजल आसानी से नहीं छूटते हैं। ऐसे में कई मह‍िलाएं गलत‍ियां कर बैठती हैं क‍ि इन्हें लगाकर ही सो जाती हैं। यह तरीका सही नहीं है। आप सोने से पहले आंखों का मेकअप अच्छी तरह से हटा लें। इसके लिए आप आंखों के मेकअप को हटाने वाला प्रोडक्ट यूज कर सकती हैं।

3. आंखों को जोर से न रगड़ें

मेकअप हटाते समय आंखों को तेजी से रगड़ना भी एक आम गलती है। इससे पलकों के आसपास की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसल‍िए मेकअप रिमूवर को कॉटन पर लेकर कुछ देर आंखों पर रखें और फिर धीरे-धीरे साफ करें।

4. पुराना काजल और आइलाइनर इस्तेमाल न करें

काजल और आइलाइनर का इस्‍तेमाल करने में कोई हर्ज नहीं है, लेक‍िन इनकी एक्‍सपायरी डेट भी चेक कर सकती हैं। क्‍योंक‍ि अगर आपने इसे आंखों में लगाया तो आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

mistakes to avoid while applying waterproof kajal and eyeliner (2)

image credit- magnific

5. अपना काजल दूसरों से शेयर न करें

कई मह‍िलाएं अपना काजल या आइलाइनर किसी दूसरे के साथ भी शेयर कर देती हैं। यह तरीका सही नहीं है। ऐसा करने से आंखों में इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- काजल, मस्कारा या सुरमा: जानिए तीनों का असली फर्क और लगाने के सही तरीके

Image Credit- shutterstock

FAQ
वॉटरप्रूफ काजल और आइलाइनर आसानी से छुड़ाने के लिए क्या इस्तेमाल करना चाहिए?
वॉटरप्रूफ मेकअप नॉर्मल पानी या फेसवॉश से आसानी से नहीं निकलता, इसलिए इसे छुड़ाने के लिए ऑयल बेस्ड मेकअप रिमूवर, मिसेलर वॉटर या नारियल तेल का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट रहता है।
क्या रोजाना वॉटरप्रूफ आइलाइनर और काजल लगाना आंखों के लिए सुरक्षित है?
रोजाना इनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट्स ज्यादा हैवी होते हैं और इन्हें रोज रिमूव करने से आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा पर खिंचाव आ सकता है।
आंखों के मेकअप प्रोडक्ट्स को कितने समय बाद बदल देना चाहिए?
आंखों की सुरक्षा के लिए किसी भी काजल या आइलाइनर को खोलने के 3 से 6 महीने के अंदर बदल देना चाहिए, भले ही उनकी एक्सपायरी डेट लंबी क्यों न हो।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।