खूबसूरत नाखून हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन नेल केयर रूटीन को बाहर से करवाते हैं। इसके लिए हम बाहर से नेल एक्सटेंशन और नेल आर्ट सेशन भी लेते हैं। बदलते ब्यूटी के दौर में आजकल आपको कई तरह की टेक्नोलॉजी के नेल आर्ट देखने को मिल जाएंगे।
आजकल की बात करें तो फैंसी लुक पाने के लिए स्टोन डिजाइन वाले नेल आर्ट को सबसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो आइये देखते हैं स्टोन डिजाइन वाले नेल आर्ट। साथ ही, जानेंगे इन्हें करने का आसान तरीका क्या है?
फ्लोरल स्टोन डिजाइन नेल आर्ट
- इस मौसम में फ्लोरल डिजाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
- इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले 2 रंगों का चुनाव करें।
- इस तरह का फूल आप 2 उंगलियों पर बना सकती हैं।
- इसे बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- फूल के बीच में आप स्टोन को ग्लू से चिपका लें।
इसे भी पढ़ें: Nail Art For Short Nails: छोटे नाखूनों के लिए परफेक्ट हैं नेल आर्ट के ये डिजाइंस, जानें इन्हें करने का आसान तरीका
ग्लोसी डिजाइन नेल आर्ट
- अगर आप मैट की जगह पर शाइन वाले नेल्स पसंद करती हैं तो इस तरह से किसी भी रंग की नेल पोलिश के ऊपर ट्रांसपेरेंट नेल पोलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- एक नेल पर आप 4 से 5 स्टोन की लेयर बनाकर चिपका सकती हैं।
- इसके लिए आप बारीक डिजाइन के स्टोन को चुनें।
- इसके अलावा आप एक उंगली पर किसी भी रंग का ग्लिटर नेल पोलिश लगा सकती हैं।
- देखने में इस तरह का नेल आर्ट बेहद खूबसूरत लुक देने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें:इन नेल पेंट कलर्स को डीप स्किन टोन की महिलाएं जरूर करें ट्राई
स्टीकर डिजाइन नेल आर्ट
- वहीं अगर आप हैवी लुक कैरी नहीं करना चाहती हैं और समय भी बचाना चाहती हैं तो इस तरह से स्टोन डिजाइन के स्टीकर को खरीद सकती हैं।
- इसके लिए आप सबसे पहले नाखूनों को साफ करके अपनी पसंद का कोई भी नेल पोलिश लगा लें।
- इसके सूखा लेने के बाद आप स्टीकर निकालकर चिपका दें।
- अब इसे सेट होने दें और चाहे तो ऊपर से एक कोट ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की लगा लें।
अगर आपको स्टोन नेल आर्ट के डिजाइंस और तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों