इन तरीकों को अपनाकर करें नॉन-टॉक्सिक मेकअप, स्किन रहेगी हेल्दी

अगर आपकी स्किन की नेचुरली केयर करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको नॉन-टॉक्सिक मेकअप पर स्विच करना चाहिए। 
Updated:- 2022-08-11, 08:00 IST
how to do non toxic makeup

दुनिया में शायद ही कोई ऐसी महिला हो, जिसे मेकअप करना अच्छा ना लगता हो। अमूमन महिलाएं अपने लुक को और भी निखारने के लिए मेकअप करना पसंद करती हैं। वह मेकअप में तरह-तरह के शेड्स को इस्तेमाल करती हैं। साथ ही, कई तरह के प्रोडक्ट्स को फेस पर अप्लाई करती हैं। यह सच है कि मेकअप आपको कुछ वक्त के लिए बेहद ब्यूटीफुल और डिफरेंट दिखाता है। लेकिन एक सच यह भी है कि यह मेकअप प्रोडक्ट्स टॉक्सिक होते हैं और स्किन पर अपना विपरीत प्रभाव छोड़ते हैं।

ऐसे में अधिक महिलाओं को एक्जिमा, स्किन में जलन, बांझपन, जन्म दोष यहां तक कि कैंसर होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि आपकी अपनी स्किन की खूबसूरती को ना निखारे। बस जरूरत है कि आप अपने मेकअप रूटीन को नॉन-टॉक्सिक बनाएं। इसके लिए, आप कुछ तरीके अपना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने मेकअप को नॉन-टॉक्सिक बना सकती हैं-

खुद बनाएं मेकअप

make own makeup

यह एक बेहद ही आसान तरीका है मेकअप रूटीन को नॉन-टॉक्सिक बनाने का। जब आप खुद घर पर नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से मेकअप बनाती हैं तो उसमें किसी भी तरह के केमिकल्स होने का खतरा नहीं रहता है। साथ ही, यह काफी सस्ता भी होता है, जो स्किन को सिर्फ खूबसूरत ही नहीं दिखाता है, बल्कि उसे ब्यूटीफुल भी बनाता है।

इसे जरूर पढ़ें-बिना पैसा खर्च किए इन 5 ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट को घर में बना सकती हैं आप

आप हर मेकअप प्रोडक्ट को घर पर बना सकती हैं। मसलन, अगर आप आई शैडो बनाना चाहती हैं तो शिया बटर में कोको पाउडर(कोको बटर के हेल्थ बेनिफिट्स) या बीटरूट पाउडर को मिक्स करें। बस आपका आईशैडो तैयार है। इसी तरह, आप घर पर ही आईलाइनर, मस्कारा, फेस पाउडर व अन्य मेकअप प्रोडक्ट्स का तैयार कर सकती हैं।

चुनें सही प्रोडक्ट

right makeup product

अगर आप घर पर मेकअप नहीं बनाना चाहती हैं तो भी आप बाजार से मेकअप प्रोडक्ट खरीद सकती हैं। हालांकि, आपका मेकअप प्रोडक्ट सही होना चाहिए। आजकल मार्केट में आर्गेनिक, नेचुरल, वेगन व नॉन-टॉक्सिक मेकअप भी मिलते हैं। बस, इसके लिए आपको थोड़ी रिसर्च करनी पड़ेगी। कोशिश करें कि आप किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके लेबल को अवश्य पढ़ें।(स्किन केयर रूटीन को न करें नजरअंदाज)

आमतौर पर, मेकअप प्रोडक्ट्स में पैराबेन, लीड, थैलेट्स जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन पर विपरीत प्रभाव छोड़ते हैं। इसलिए, एक बार यह अवश्य चेक करें कि किसी भी मेकअप प्रोडक्ट में यह केमिकल्स ना हों।

स्किन को रखें मेकअप फ्री

कुछ महिलाओं को मेकअप करना इतना पसंद होता है कि वह हरवक्त मेकअप करती है। ऐसे में जब स्किन लगातार मेकअप प्रोडक्ट्स के संपर्क में रहती हैं तो इससे वह बहुत अधिक डैमेज होती है। हमेशा मेकअप ब्रेकआउट्स, पिंपल्स व रैशेज आदि की वजह बनता है। इसलिए, अपने मेकअप रूटीन को नॉन-टॉक्सिक बनाने के लिए स्किन को मेकअप फ्री रखने की कोशिश करें।

जब आप घर पर हैं तो मेकअप अवॉयड करें या फिर बेहद मिनिमल मेकअप करें। इसके अलावा, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करके स्किन को अच्छी तरह क्लीन करें। और उसकी पूरी केयर करें। नाइट स्किन केयर रूटीन मेकअप की टॉक्सिसिटी को रिवर्स करने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें-अलग तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में कितना जानती हैं आप, खेलें क्विज और दें इन 10 सवालों के सही जबाब


तो अब आप भी इन तरीकों को अपनाकर अपनी ब्यूटी को फ्लॉन्ट करें और नॉन-टॉक्सिक मेकअप करके अपनी स्किन का भी ख्याल रखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।