दिवाली के दिन चेहरे पर आएगा सोने जैसा निखार, घर पर इन चीजों की मदद से करें गोल्ड फेशियल

Facial At Home: फेशियल के लिए हर बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं होती है। आप घरेलू चीजों जैसे एलोवेरा जेल से लेकर शहद जैसी चीजों से फेशियल कर सकती हैं। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-07, 20:00 IST
steps to do gold facial at home with natural ingredients

दिवाली का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। क्या आपने दिवाली के लिए स्किन को पैंपर करना शुरू कर दिया है? अगर नहीं, तो आज से ही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर दें। स्किन के लिए फेशियल बेहद फायदेमंद होता है। महीने में एक बार फेशियल करने की सलाह दी जाती है।

दिवाली पर सोने जैसा निखार पाने के लिए आप फेशियल कर सकती हैं। नहीं-नहीं आपको पार्लर जाकर फेशियल नहीं करवाना है। आप घर पर ही कुछ स्टेप्स में यह ट्रीटमेंट कर सकती हैं। गोल्ड फेशियल से चेहरे पर चांद जैसा निखार आ जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको गोल्ड फेशियल करने का तरीका बताएंगे।

फेस क्लींज करें (How To Cleanse Face)

गोल्ड फेशियल के लिए सबसे पहले फेस क्लींज करें। चेहरे को साफ करने के लिए आपको कच्चा दूध चाहिए होगा। कच्चा दूध क्लींजिंग में मदद करता है।

  • फेस क्लींज करने के लिए ठंडे कच्चे दूध में रूई को भिगो लें।
  • अब रूई को अपने चेहरे पर रब करें। करीब 5 मिनट बाद टिशू पेपर या गीले रूमाल से अपना चेहरा पोंछ लें।

चेहरे को करें स्क्रब (Scrub Benefits For Skin)

how to do scrub at home in hindi

फेशियल का दूसरा स्टेप चेहरे को स्क्रब करना है। स्क्रब करने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है, जिससे चेहरा खिल जाता है। स्क्रब करने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

  • स्क्रब करने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस में 1/2 चम्मच शहद डालें।
  • सभी चीजों को मिक्स करके स्क्रब बना लें।
  • इस स्क्रब को थोड़े से पानी के साथ त्वचा पर लगाएं।
  • फिंगरटिप की मदद से स्क्रब को चेहरे पर रगड़ें।
  • त्वचा को कम से कम 2 मिनट तक रब करें।
  • स्क्रब करने के बाद चेहरे को धो लें।

फेस मसाज करें (Benefits of Face Massage)

मसाज करने से चेहरा रिलैक्स हो जाता है। फेस मसाज करने के लिए क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार से फेस मसाज क्रीम खरीदने के बजाय घर पर बना सकती हैं-

  • 1 बाउल में 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस डालें।
  • अब इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल की डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • लीजिए तैयार है फेस मसाज क्रीम
  • पूरे चेहरे पर इस क्रीम को डॉट करके लगाएं।
  • अब फिंगरटिप की मदद से क्रीम को चेहरे पर अच्छे से करीब 5-7 मिनट तक मसाज करें।
  • स्किन को सॉफ्ट टिशू से पोंछ लें।

फेस मास्क का करें उपयोग

how to make face mask for gold facial

अब फेस मास्क स्किन केयर का अहम हिस्सा बन चुका है। फेस मास्क के उपयोग से चेहरे को कई तरह के लाभ मिलते हैं। फेस मास्क से स्किन हाइड्रेट होती है। साथ ही, चेहरा ग्लोइंग भी नजर आने लगता है। फेस मास्क बनाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • 1/4 चम्मच हल्दी में 2 चम्मच बेसन डालें।
  • 2 चम्मच दूध, 1 चम्मच गुलाब जल में 1 चम्मच शहद डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है फेस मास्क।
  • इस मास्क का उपयोग चेहरे और गर्दन पर करें।
  • 20 मिनट बाद पानी से फेस वॉश कर लें।
नोट: त्वचा पर किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपको पता चल जाए कि चीजें कैसे रिएक्ट करेंगी। इस बात का भी ध्यान रखें कि सेंसिटिव स्किन पर नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आप भी इन स्टेप्स को फॉलो करके गोल्ड फेशियल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP