अक्सर हम केला खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम लगता है कि वो किसी काम का नहीं है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है केले के छिलके के इस्तेमाल से आप नेचुरल ग्लो पा सकती हैं। केले के छिलके में पोषक तत्व और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं जो त्वचा के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इससे स्किन में मौजूद कई सारी परेशानियां दूर होती हैं। आज हम आपको इसके इस्तेमाल का तरीका बताएंगे, जिसकी जानकारी रोशनी चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
इसके इस्तेमाल से न सिर्फ आपकी स्किन का ग्लो बना रहेगा। बल्कि दाग-धब्बे की समस्याएं भी दूर हो जाएगी। आप इसका इस्तेमाल मुहांसे औ झुर्रियों को कम करने के लिए भी कर सकती हैं। इसलिए अगली बार आप केले के छिलके को फेंकने की बजाएं इसका इस्तेमाल करें।
सामग्री
- केले का छिलका
केले के छिलके के इस्तेमाल का तरीका
View this post on Instagram
- इसके एक केले का छिलका लें।
- फिर इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख दें।
- अब इसे बाहर निकालकर फेस पर इस्तेमाल करें।
- आपको पूरे फेस (स्किन टोन के हिसाब से चुने फेशियल) पर इसकी मसाज करनी है।
- फिर 10 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने देना है।
- इसके बाद चेहरे को साफ कर लेना है।
टिप्स: इस तरीके को आप हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: केले के छिलकों को फेंके नहीं, चेहरे पर निखार लाने के लिए करें इस्तेमाल
केले के छिलके के फायदे
केले की तरह छिलका भी स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम को दूर करता है। अगर आपकी स्किन सन से डैमेज हो गई है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। जलन और फाइन लाइंस को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- आप जब भी कोई चीज अपनी स्किन (फेशियल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान) पर अप्लाई करें तो इस बात का ध्यान रखें की आपको उससे एलर्जी न हो।
- इस बात का ध्यान रखें की होममेड चीजों को ज्यादा समय तक स्टोर करके इस्तेमाल न करें।
- इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले अपनी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
आप भी केले के छिलके का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं। हालांकि, यह पैक पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं। लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों