Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

चेहरे की खोई चमक लौटाएगी मुल्तानी मिट्टी, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

मैग्नीशियम, क्वार्ट्ज, सिलिकेट और कैल्साइट जैसे मिनरल्‍स से भरपूर मुल्तानी मिट्टी त्वचा को प्राकृतिक निखार दहै। इसके नियमित उपयोग से सनबर्न, त्वचा की सूजन, एक्ने, अतिरिक्त तेल और डेड स्किन सेल्स जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। स्वस्थ, साफ और चमकदार त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी के विभिन्न उपयोग और फायदे यहां जानिए।
Updated:- 2026-06-02, 15:02 IST
how to use multani mitti to improve skin complexion
Sakhi

गर्मियों में तेज धूप, धूल-मिट्टी, पसीना और प्रदूषण का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखने लगता है। लगातार सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में रहने से त्वचा का नेचुरल ग्‍लो कम होने लगता है, टैनिंग बढ़ जाती है और चेहरा बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में स्किन केयर के लिए मुल्‍तानी मिट्टी बेस्‍ट नेचुरल उपाय हो सकता है। इसमें इसमें मैग्नीशियम, क्वार्ट्ज, सिलिकेट और कैल्साइट जैसे मिनरल्‍स होते हैं, जो त्‍वचा के एक्‍सट्रा ऑयल और गंदगी को हटाने, पोर्स को साफ करने और त्‍वचा को ठंडक पहुंचाते हैं। साथ ही यह डेड स्किन सेल्‍स को हटाकर चेहरे की रंगत को निखारने और त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाने में मदद करती है। मुल्‍तानी मिट्टी के फेस पैक के बारे में हमें श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, दिल्ली की सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, डॉ. विजय सिंघल बता रहे हैं।

मुल्तानी मिट्टी-हल्दी-चंदन फेस मास्क

multani mitti face pack for glowing skin

सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी पाउडर- दो टेबलस्पून
  • चंदन पाउडर- एक टीस्पून
  • हल्दी- एक टीस्पून
  • पानी- आवश्यकतानुसार

विधि

  • एक बाउल में सारी चीजें मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धोएं।
  • आखिर में हल्का-सा मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • ऑयल फ्री स्किन के लिए हफ्ते में एक बार यह पेस्ट इस्तेमाल करें।

मुल्तानी मिट्टी-दही फेस मास्क

multani mitti face pack

सामग्री

  • दही- आधा कप
  • मुल्‍तानी मिट्टी पाउडर- दो टेबलस्पून
  • गुलाब जल- एक टीस्पून

विधि

  • बाउल में दोनों चीजें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • चेहरे पर पेस्ट को लगाएं और आधे घंटे बाद पानी से धो लें।
  • अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो 15 दिन में एक बार यह फेस मास्क ट्राई करें।

मुल्तानी मिट्टी- नीम फेस मास्क

multani mitti to improve skin complexion

सामग्री

  • मुल्‍तानी मिट्टी पाउडर- दो टेबलस्पून
  • नीम की सूखी पत्तियां- एक टेबलस्पून
  • शहद- एक टीस्पून
  • गुलाबजल- आवश्यकतानुसार

विधि

  • बाउल में सारी चीजें मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 20 मिनट बाद पानी से धोकर हलकी-सी क्रीम लगाएं। 

यह भी पढ़ें- नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं Multani Mitti Mask, होंठों के कोनों का कालापन होगा गायब

मुल्तानी मिट्टी-पपीता फेस मास्क

face pack for glowing skin

सामग्री

  • पके पपीते का पल्‍प- एक कप
  • मुल्‍तानी मिट्टी पाउडर- दो टेबलस्पून
  • गुलाबजल- आवश्यकतानुसार

विधि

  • एक बाउल में तीनों चीजें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।
  • नर्म-मुलायम त्वचा के लिए हफ्ते में एक बार यह फेसमास्क इस्तेमाल करें।
  • कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी में इस 1 चीज को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, बिना पार्लर जाए टैनिंग होने लगेगी कम

डिस्क्लेमर : किसी भी तरह की चोट, एलर्जी या त्वचा संबंधी किसी समस्या से परेशान महिलाएं यह पैक इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटॉलजिस्ट से सलाह जरूर लें। पैच टैस्ट के बाद ही यह पैक ट्राई करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक: वंदना

Image Credit: Shutterstock & magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।