DIY Facial Tips: सिर्फ ₹15 में घर पर करें फेशियल और मिनटों में पाएं ग्लोइंग स्किन

हर कोई निखरी और ग्लोइंग त्वचा चाहता है और हम पार्लर जाकर निखरी त्वचा पाना चाहते हैं, लेकिन पार्लर के महंगे फेशियल हर किसी के बजट में नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप कम खर्च में घर पर ही नैचुरल तरीके से अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो DIY फेशियल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। इस फेशियल की खास बात यह है कि इस फेशियल को आप सिर्फ 15 रुपये के अंदर आसानी से कर सकती हैं और इसके लिए आपको घर में मौजूद चीजों की ही जरूरत होगी। आपके किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। आइए यहां जानते हैं कि आप घर पर कैसे कुछ आसान तरीकों और किचन में मौजूद सामग्रियों से फाशीला कर सकती हैं और स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
घर पर DIY फेशियल करने के फायदे?
घर पर किया गया फेशियल न सिर्फ किफायती होता है, बल्कि इसमें किसी भी केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं होता है। घरेलू चीजों का इस्तेमाल करने की वजह से यह फेशियल आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। यह आपकी त्वचा को नेचुरल तरीके से क्लीन, हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाता है और स्किन का ग्लो कई गुना बढ़ाता है। यह होममेड फेशियल स्किन को डीप क्लीन करता है और डेड स्किन को हटाता है। यही नहीं इस फेशियल से त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है और यह स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश बनाता है।
यह भी पढ़ें- पार्लर का Cleanup छोड़िए, घर पर ₹15 में करें फेशियल और पाएं Korean Skin Glow
कैसे करें DIY होममेड फेशियल
घर पर फेशियल करने के लिए आपको कुछ ऐसी सामग्रियों की आवश्यकता होती है जो आपको आसानी से घर पर ही मिल जाती हैं। आइए जानें इसके बारे में-
आवश्यक सामग्री
- बेसन-1 चम्मच
- दही-1 चम्मच
- हल्दी - एक चुटकी
- शहद-आधा चम्मच
- गुलाब जल- आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं एलोवेरा जेल से आएगा Instant Glow सिर्फ 1 चीज मिलाकर आसान फेस पैक
DIY होममेड फेशियल करने की विधि
स्टेप 1: क्लींजिंग
किसी भी फेशियल का पहला स्टेप होता है क्लींजिंग। इस होममेड फेशियल के लिए भी आपको सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध लें और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। हल्के हाथों से 2 मिनट मसाज करें और फिर पानी से धो लें। फेशियल का यह स्टेप आपके चेहरे में जमा गंदगी को निकालने में मदद करता है।
स्टेप 2: स्क्रबिंग
स्क्रबिंग से हमेशा डेड स्किन हटती है और स्किन क्लियर नजर आती है। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन में थोड़ा सा दही मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें। 2-3 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। इस तरह की स्क्रबिंग से स्किन स्मूद और क्लीन हो जाती है।
स्टेप 3: फेस पैक
किसी भी फेशियल का तीसरा स्टेप चेहरे पर फेस पैक लगाना होता है। फेसपैक बनाने के लिए आप बेसन, दही, हल्दी और शहद को आपस में मिलकर मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं। इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट तक इस फेस पैक को अच्छी तरह से सूखने दें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। यह फेस पैक आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो प्रदान करता है और चेहरे में मौजूद दाग-धब्बों को हल्का करता है।
स्टेप 4: मसाज
DIY फेशियल फेस पैक हटाने के बाद मसाज करना जरूरी होता है। इसके लिए आप थोड़ा सा गुलाब जल लें और चेहरे पर हल्के हाथों से 5 मिनट तक मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन में ग्लो आता है। फेशियल के बाद स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी होता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल या कोई हल्का मॉइश्चराइजर चेहरे पर लगाएं और इसे धीरे-धीरे स्किन में एब्जॉर्ब होने दें।
घर पर मौजूद कुछ सामग्रियों से आप भी चेहरे पर फेशियल कर सकती हैं और स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।