Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

Dry Skin in Summer: गर्मी में ड्राई स्किन को ग्लोइंग बनाने के घरेलू उपाय

अगर गर्मी की वजह से आपकी स्किन का ग्लो गायब हो गया है तो ये घरेलू उपाय आपके काफी काम आने वाले हैं। इसलिए पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें और नुस्खों को ट्राई करके देखें।
Updated:- 2023-04-06, 19:06 IST
Dry skin summer causes

गर्मियों की शुरुआत मतलब स्किन प्रॉब्लम शुरू होना। इसका कारण है बदलता मौसम, जिसके कारण स्किन में अलग-अलग बदलाव नजर आने लगते हैं। किसी को स्किन पर रैशेज हो जाते हैं तो किसी को खुजली की परेशानी होने लगती है। यह सब होता है स्किन के डिहाइड्रेटेड होने पर, जिससे त्‍वचा ड्राई होने लगती है।

अगर आपकी स्किन पर भी ऐसे ही कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं तो जल्द ही आपको ये घरेलू उपाय अपना लेने चाहिए। इससे आपकी स्किन का निखार और टेक्सचर दोनों ही वापस आ जाएगा। तो चलिए जानते हैं ड्राई स्किन के लिए घरेलू उपाय।

ड्राई स्किन के लिए बेस्ट घरेलू उपाय

चंदन पाउडर

Dry skin summer remedies

चंदन पाउडर ड्राई स्किन के लिए काफी अच्छा होता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये स्किन को ढीला होने से और चेहरे पर झुर्रियां आने से रोकते हैं। इसलिए आपको गर्मी में इसका फेसपैक जरूर लगाना चाहिए।

सामग्री

  • चंदन पाउडर- 2 चम्मच
  • गुलाब जल- 1 चम्मच

इसे भी पढ़ें: DIY: इन होममेड फेस पैक्स से गर्मियों में लाएं रूखी त्वचा में नई जान

बनाने का तरीका

  • आप एक कटोरी में चंदन पाउडर लें उसमें गुलाब जल मिलाएं।
  • थोड़ा पतला पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसके बाद पेस्ट को उन जगहों पर अप्लाई करें जहां से आपकी स्किन ड्राई है।
  • आधे घंटे तक इसे लगाकर रखें।
  • इसके बाद पानी से धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में एसिटिक साइट्रिक, मैलिक और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, ये एंटी फंगल, एंटी सेप्टिक और सनबर्न जैसी समस्या को दूर करता है स्किन को टैन होने से भी बचाता है। लेकिन इसे आपको सीधे अपनी स्किन पर अप्लाई नहीं करना है। क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्किन में जलन हो सकती है।

सामग्री

  • एप्पल साइडर विनेगर- 1 चम्मच
  • पानी- 2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • आपको एक कटोर में एप्पल साइडर विनेगर डालना है।
  • इसकी मात्रा सिर्फ 1 चम्मच ही रखनी है।
  • इसके बाद दो चम्मच के करीब पानी एड करें और अच्छे से इसे मिक्स कर लें।
  • मिक्स होने के बाद रूई के टुकड़े की मदद से थोड़ा-थोड़ा अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
  • इसके बाद रिजल्ट देखें, आपकी स्किन काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन पर भूलकर भी न करें इन चीजों का इस्तेमाल

मुल्तानी मिट्टी और शहद

मुल्तानी मिट्टी और शहद का कॉम्बिनेशन ड्राई स्किन के लिए काफी अच्छा है, क्योंकि शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे की हर समस्या को आसानी से खत्म करते हैं। आप चाहे तो इसका पेस्ट बनाकर इसे अपने फेस पर अप्लाई कर सकते हैं।

सामग्री

  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • शहद- 2 चम्मच

बनाने की तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें।
  • इसके बाद शहद को मिक्स करें।
  • दोनों को मिक्स करने के बाद इसके पेस्ट को अपने फेस पर लगाए।
  • अप्लाई करने के बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए ड्राई होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
  • आपकी ड्राई स्किन की समस्या खत्म हो जाएगी।

नीम और हल्दी

Dry skin face pack

अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है तो इसके लिए आप नीम और हल्दी (नीम के फायदे) का इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए करें। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्किन के रूखेपन को दूर कर देते हैं। इस बात का ध्यान रखें की हल्दी कभी-कभी फेस पर एलर्जी कर देती है इसलिए ध्यान से इसका इस्तेमाल करें।

सामग्री

  • नीम की पत्तियां -10
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • नारियल तेल- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहल नीम की पत्तियों को उबालकर उनका पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद उस पेस्ट में हल्दी और शहद के साथ मिलाएं।
  • जब सब मिक्स हो जाए।
  • इसके बाद अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट छोड़ दें और फिर धो लें।

नोट- ऊपर बताए गए नुस्‍खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्‍ट जरूर करना है। सबकी त्‍वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्‍खों आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरू

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।