
How To Colour Hair Naturally: हेयर कलरिंग से बाल सुंदर लगते हैं। आजकल हेयर कलरिंग का ट्रेंड काफी चलन में है। बालों को ब्राउन से लेकर ब्लॉन्ड कलर तक किया जाता है। अक्सर लोग अपने बालों को कलर करवाने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपए खर्च करते हैं। इसके बावजूद रंग बालों में बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। यही नहीं, हेयर कलर में केमिकल के उपयोग के कारण एक समय बाद बाल डैमेज होने लगते हैं। ऐसे में ध्यान जाता है नेचुरल चीजों की ओर।
बालों को कलर करने के लिए घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। सालों से ही हेयर कलरिंग के लिए कॉफी से लेकर मेहंदी तक का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। आज इस आर्टिकल में हम आपको हेयर कलर करने के आसान तरीके बताएंगे।

खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए सेज के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। आप बालों को नेचुरली कलर करने के लिए भी इस पत्ते का उपयोग कर सकती हैं। सेज के पत्ते से आपके बालों को काला रंग मिलेगा और सफेद बाल भी आसानी से छुप जाएंगे। सेज के पत्ते से कलर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-
क्या आपको ब्लॉन्ड हेयर कलर पसंद है? आप अपने बालों में यह कलर करवाना चाहती हैं? इसके लिए पार्लर जाने के बजाय कैमोमाइल टी का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: घर पर सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें हेयर कलर, बालों को मिलेगा नेचुरल लुक

पहले के समय में बालों को कलर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल किया जाता था। मेहंदी बालों को नुकसान नहीं पहुंचाती है, क्योंकि यह पत्तों से बनाई जाती है। बालों में मेहंदी के उपयोग से डैंड्रफ से लेकर झड़ते बालों की समस्या कम हो जाती है। अक्सर महिलाओं को लगता है कि मेहंदी से बालों को केवल लाइट ऑरेंज कलर ही मिलता है। ऐसा नहीं है। आप मेहंदी में कॉफी से लेकर चुकंदर तक का रस मिला सकती हैं। ये सभी चीजें आपके बालों को नेचुरल कलर देंगी।
इसे भी पढ़ें: बबूने के फूलों से इस तरह बनाएं नेचुरल हेयर कलर, जानिए विधि
बालों को कलर करने के लिए आप इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इंडिगो पाउडर नीले रंग का होता है, लेकिन आप इंडिगो पाउडर से ब्राउन, चेरी और महगोनी जैसे कलर्स पा सकती हैं। इंडिगो पाउडर से बालों को इस तरह करें कलर-
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।