Microwave Cleaning Tips: माइक्रोवेव की जिद्दी गंदगी का आसान इलाज, 1 नींबू से होगी सफाई

Microwave Saaf Karne Ka Asan Tarika: किचन में इस्तेमाल होने वाले होम अप्लायंसेज में माइक्रोवेव हमारे रोजमर्रा के काम को काफी आसान बनाता है। सुबह का नाश्ता गर्म करना हो, बची हुई रोटियां गर्म करना हो या फिर कोई टेस्टी स्नैक बनाना हो, माइक्रोवेव मिनटों में हमारा काम कर देता है। हालांकि, रोजाना इस्तेमाल होने के कारण इसके अंदर तेल की चिकनाई, खाने के छोटे-छोटे कण और मसालों के छींटे जमने लगते हैं। धीरे-धीरे यह गंदगी जिद्दी दाग में बदल जाते हैं, जिसे बाद में साफ करना मुश्किल हो जाता है।
हम जिद्दी दागों को बिना मेहनत हटाने के लिए हम बाजार से महंगे क्लीनर्स खरीदकर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप 1 नींबू से इसकी पुरानी चमक को वापस ला सकती हैं। नीचे लेख में जानें इस्तेमाल करने का तरीका।
नींबू, माइक्रोवेव पर जमी गंदगी को कैसे साफ करता है?
नींबू में प्राकृतिक रूप से खट्टापन और सिट्रिक एसिड होता है, जो जिद्दी चिकनाई और तेल के दाग को आसानी से हटाने का काम करती है। जब हम नींबू को पानी में उबालकर माइक्रोवेव के अंदर रखते हैं, तो उसकी भाप पूरे ओवन में फैल जाती है।

यह भाप जमी हुई चिकनाई को अंदर से ढीला करके गंदगी को आसानी से निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही, नींबू की भीनी-भीनी खुशबू माइक्रोवेव के अंदर से आने वाली खाने की सड़ी या अजीब बदबू को चुटकियों में गायब कर देती है।
इसे भी पढ़ें- बिना छुए सूखी लाल मिर्च से निकालें सारे बीज, काम आएंगे ये 5 ट्रिक्स
माइक्रोवेव साफ करने के लिए जरूरी सामग्री
माइक्रोवेव की सफाई आप मात्र 5-10 रुपये में कर सकती हैं। नीचे जानें जिद्दी दाग, तेल की चिपचिपाहट और बदबू को हटाने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?

- नींबू-1
- पानी-1 कटोरी
- माइक्रोफाइबर कपड़ा-1
- सूखा कपड़ा-1
- स्क्रब-1
- सिरका- 1 ढक्कन
माइक्रोवेव साफ करने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल लें और उसमें एक या डेढ़ कप सादा पानी भरें।
- अब एक नींबू को बीच से काटकर निचोड़कर रस निकालें।
- इसके बाद कटे हुए नींबू के टुकड़ों को भी उसी पानी के कटोरे के अंदर डाल दें।
- अब इस बाउल को माइक्रोवेव के अंदर रखें और मशीन का दरवाजा बंद कर दें।

- माइक्रोवेव को लगभग 3 से 5 मिनट के लिए चला दें।
- समय पूरा होने के बाद स्विच बंद कर दें।
- माइक्रोवेव के दरवाजे को 5-10 मिनट बाद खोलें।
- इस दौरान अंदर की भाप जिद्दी पपड़ी और चिकनाई ढीली पड़ जाएगी।
- इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े या सूती कपड़े से पोंछकर साफ करें।
माइक्रोवेव को साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान
उबला हुआ नींबू का पानी जब भी माइक्रोवेव से बाहर निकालें, तो हाथ बचाने के लिए दस्ताने या किसी कपड़े का इस्तेमाल करें। अगर माइक्रोवेब को लंबे समय के बाद साफ किया है, तो मुलायम स्पंज पर हल्का सिरका लगाकर पोछें।
इसके बाद दोबारा से अप्लायंस को साफ करें। इस ट्रिक को महीने में कम से कम दो बार जरूर आजमाएं। इससे आपके माइक्रोवेव में कभी भी जिद्दी दाग और बदबू की समस्या नहीं आएगी और आपका अप्लायंसेज नये जैसा बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Uses Of Ladle: सिर्फ सर्विंग में ही नहीं, किचन के इन 7 कामों को मिनटों में निपटाती है कलछी
इस घरेलू तरीके से आप बिना पैसे खर्च किए माइक्रोवेव से जिद्दी दाग और तेल के दाग को हटा सकती हैं। आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। साथ ही ऐसे आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।