स्किन केयर प्रोडक्ट का चयन करते हुए इन 4 बातों का रखें ख्याल

ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स की मार्केट की रेंज बहुत बड़ी है। जब आप किसी कॉस्मेटिक शॉप पर पर जाती हैं तो आपको वहां पर कई अलग-अलग ब्रांड्स के कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स नजर आते हैं। जिन्हें देखने के बाद अक्सर महिलाएं काफी कन्फ्यूज़ हो जाती हैं। उन्हें समझ ही नहीं आता है कि वे किस प्रोडक्ट को चुनें। ऐसे में किसी भी प्रोडक्ट को खरीद लाती हैं।
लेकिन अगर आप अपनी स्किन की बेहतर केयर करना चाहती हैं तो यह बेहद जरूरी होता है कि आप सही स्किन केयर प्रोडक्ट का चयन करें। ऐसा करना थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। हालांकि, अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखती हैं तो बेहद आसानी से ऐसा कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप स्किन केयर प्रोडक्ट को चुनते समय किन बातों पर फोकस करें-
स्किन टाइप का रखें ध्यान
यह सबसे पहला प्वाइंट है, जिस पर आपको ध्यान देना चाहिए। जब भी आप किसी स्किन केयर प्रोडक्टको खरीदने का मन बनाएं तो ऐसे में आपको अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखना चाहिए। मसलन, ऑयली स्किन की महिलाओं को अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड, ग्लाइकोलिक एसिड या सैलिसिलिक एसिड, बेंज़ॉयल पेरोक्साइड और हाइलूरोनिक एसिड युक्त उत्पादों की तलाश करनी चाहिए। इसी तरह, रूखी स्किन की महिलाओं के लिए शिया बटर और लैक्टिक एसिड युक्त प्रोडक्ट्स अधिक अच्छे माने जाते हैं। जिन महिलाओं की स्किन सेंसेटिव है, वे एलोवेरा जेल बेस्ड प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-मानसून में अपनी किट में इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को जरूर करें शामिल
मौसम को ना करें नजरअंदाज
मौसम के अनुसार स्किन की जरूरतें बदल जाती हैं। इसलिए, आप जब भी किसी स्किन केयर प्रोडक्ट को चुनें तो यह अवश्य देखें कि वह उस मौसम के लिए उपयुक्त है या नहीं। मसलन, सर्दियों में आपको क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर को चुनना चाहिए, क्योंकि इस मौसम में स्किन को अपेक्षाकृत अधिक नमी की जरूरत होती है। वहीं समर में आप वाटर बेस्ड लाइट मॉइश्चराइजर को चुन सकती हैं।(नाइट स्किन केयर रूटीन)
नेचुरल इंग्रीडिएंट्स पर दें जोर
यह बेहद महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जब भी आप किसी स्किन केयर प्रोडक्ट को खरीदें तो उसके लेबल को एक बार अवश्य पढ़ें। कोशिश करें कि आप ऐसे प्रोडक्ट को ही प्राथमिकता दें, जिसमें नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को शामिल किया गया हो। कभी भी पैराबेन, सल्फेट या फ्रेगरेंस युक्त प्रोडक्ट का चयन ना करें। अगर आप अपनी स्किन को नेचुरली पैम्पर करना चाहती हैं तो ऐसे में खुद घर पर भी स्किन केयर प्रोडक्ट को बनाने के ऑप्शन को चुना जा सकता है।(एंटी-ऑक्सीडेंट रिच स्किन केयर प्रोडक्ट)
हमेशा असली प्रोडक्ट खरीदने की करें कोशिश
कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी स्किन टाइप या मौसम को ध्यान में रखकर स्किन केयर प्रोडक्ट को चुनते हैं, लेकिन फिर भी स्किन पर रिवर्स इफेक्ट होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम असली की जगह डुप्लीकेेट ब्यूटी प्रोडक्ट को चुनते हैं। हालांकि, अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो हमेशा ब्रांडेड आइटम ही खरीदें। आप उन्हें उस ब्रांड के स्टोर या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर की खरीदें, इससे नकली प्रोडक्ट मिलने की संभावना ना के बराबर रह जाती है।
इसे भी पढ़ें-Step By Step Skin Care:ऐसे रखेंगी त्वचा का ख्याल तो चेहरा दिखेगा लंबे समय तक जवां
तो अब आप भी इन टिप्स को ध्यान में रखें और सही स्किन केयर प्रोडक्ट चुनकर अपनी स्किन को अधिक ब्यूटीफुल बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।