मानसून में अपनी किट में इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को जरूर करें शामिल

मौसम के हिसाब से हमें अपने स्किन केयर रूटीन में बदलाव लाना चाहिए। साथ ही प्रोडक्ट्स भी ऐसे चुनने चाहिए, जो हमारी स्किन को सूट करें। मानसून के दौरान अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इस दौरान हमारी स्किन सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इसलिए आपको अपने त्वचा या बालों पर किसी भी चीज का बेहद सोच समझकर इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि इस मौसम में आपको अपने स्किन केयर रूटीन में किन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।
माइल्ड फेस वॉश
शैंपू
लिप बाम
इसे भी पढ़ें:बरसात के मौसम में रात में सोने से पहले इस तरह करें Hair Care
मॉइश्चराइजर
मानसून के दौरान स्किन को मॉइश्चराइज जरूर करें। इससे चेहरे पर नमी बनी रहती है और आपकी स्किन ड्राई भी नहीं होगी। हमेशा नहाने के बाद बॉडी पर मॉइश्चराइजर लगाएं। बाजार में आपको हर स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर मिल जाएंगे। (DIY मॉश्चराइजर)
इसे भी पढ़ें:दिन और रात में इन 4 स्टेप्स से करें स्किन की देखभाल
सनस्क्रीन
मानसून के मौसम में बारिश होती है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं सोचती हैं कि भला अब क्यों ही सनस्क्रीन का उपयोग करना? अगर आप भी मानसून के दौरान सनस्क्रीन नहीं लगाती हैं, तो ऐसा करना छोड़ दें। क्योंकि इससे आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। सनस्क्रीन हमें हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है। जेल-बेस्ड वाटर रेजिस्टेंस सनस्क्रीन लगाएं। बाहर निकलने से कम से कम आधा घंटा पहले क्रीम लगाएं। इससे यह स्किन में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाएगी, जिससे आपकी त्वचा टैन होने से बच जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।