ग्लॉसी या मैट? कैसे चुनें अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड

लिपस्टिक के शेड को चुनने के लिए आपको आउटफिट के कलर कॉम्बिनेशन से लेकर स्किन टोन तक का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।

 
tips to choose perfect lipstick shade

मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम कई तरह के लुक्स को री-क्रिएट करते हैं। मेकअप में सबसे ज्यादा लिपस्टिक को लगाया जाता है। लिपस्टिक के शेड को चुनते समय वैसे तो स्किन टोन का ख्याल रखा जाता है, लेकिन स्टाइलिश लुक पाने और कलर कंट्रास्ट को मैच करने के लिए आपको कई और बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।

लिपस्टिक में ज्यादातर ग्लॉस और मैट शेड्स आपको देखने को मिल जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आसानी से ग्लॉस या मैट लिपस्टिक चुन सकते हैं।

समय के हिसाब से कैसे चुनें लिपस्टिक शेड?

lipstick colours

लिपस्टिक के सही शेड को चुनने के लिए आपको समय का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन के समय हमेशा लाइट और सटल लुक्स को पसंद किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ बोल्ड कलर्स के लिए आप रात का समय चुन सकती हैं। नाइट मेकअप लुक के लिए बोल्ड कलर्स आपके लुक को पावरफुल बनाने में मदद करते हैं। वहीं डे मेकअप पेस्टल के साथ ग्लॉसी जैसे पीच या पिंक फैमिली के लाइट शेड्स बेस्ट लुक देने का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक

ग्लॉस लिपस्टिक किस तरह के लुक के साथ बेस्ट नजर आती है?

light lip colours

अगर आप नेचुरल लूकिंग मेकअप कर रही हैं तो इस तरह के लाइट कलर लिपस्टिक के साथ आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप ग्लॉस को सीधे न लगायें बल्कि आप इसके लिए पहले पीच कलर या पिंक फैमिली के किसी शेड को चुन सकती हैं।इसे भी पढ़ें:ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

मैट लिपस्टिक को किस तरह के लुक के साथ चुनना चाहिए?

matte lipstick

मेकअप का कोई एक रूल नहीं होता है, लेकिन अपने लुक के हिसाब से ही आपको कलर कंट्रास्ट या कलर पैलेट को चुनना चाहिए। मैट लिप कलर की बात करें तो इसके लिए आपको आई मेकअप के लिए शिमर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। लिप कलर के लिए आप बोल्ड या न्यूड शेड अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।

अगर आपको परफेक्ट लिपस्टिक शेड चुनने के लिए टिप्स पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP