Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका

    लिप साइज को बढ़ाने के लिए काफी महिलाएं ऑम्ब्रे लिप करना पसंद करती हैं।
    author-profile
    Updated at - 2022-09-20,10:36 IST
    Next
    Article
    tips to do ombre lips

    मेकअप करना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए वे आए दिन तरह तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स को ट्राई करती हैं। आपको बता दें कि आजकल ओंबरे लिप्स महिलाएं काफी पसंद करती दिखाई दे रही हैं। 

    दरअसल ओम्ब्रे लिप्स एक तरह का इल्यूजन होता है जो कि मेकअप द्वारा बनाया जाता है।

    इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह अपने लिप्स को ऑम्ब्रे इफेक्ट दे सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।

    आइए जानते हैं कि किस तरह करते हैं ऑम्ब्रे लिप्स और जानते हैं कि क्यों किए जाता इसका इस्तेमाल।

    ऑम्ब्रे लिप्स क्यों किए जाते हैं (Why To Do Ombre Lips)

     Why To Do Ombre Lips

    • जिनके लिप्स छोटे या पतले होते हैं अक्सर वहीं महिलाएं ऑम्ब्रे लिप्स को ट्राई करना पसंद करती हैं।
    • ऐसा करने से लिप्स पर मेकअप के द्वारा एक इल्यूजन क्रिएट हो जाता है, जिसके कारण लिप्स बेहद पाउटी दिखाई देने लगते हैं।
    • कई महिलाओं के लिप्स केवल एक होंठ पर भी इस तरह के इफेक्ट ट्राई करती हैं। 
    • ऐसा इसलिए क्योंकि कई महिलाओं के ऊपर का या केवल नीचे का ही लिप साइज कम होता है, जिसके कारण वे ओम्ब्रे लिप इफेक्ट ट्राई करती हैं।

    ऑम्ब्रे लिप्स करने का तरीका (How To Do Ombre Lips)

    How To Do Ombre Lips

    • सबसे पहले आप लिप पेंसिल की मदद से लिप्स को आउटलाइन कर लें। 
    • इसके लिए आप कोई भी डार्क कलर की लिप पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
    • इसके बाद आप इसी आउटलाइन को अंदर की ओर ब्लेंड करें। 
    • इसके लिए आप लिपस्टिक ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
    tips to create ombre lip effect
    • ऐसा करने के बाद आप उंगलियों की मदद से कलर को एक बार और ब्लेंड करें। 
    • ऐसा करने से एक्स्ट्रा प्रोडक्ट आपकी उंगली पर लग जाएगा। साथ ही आखिर में फिनिशिंग अच्छी दिखाई देगी।
    • इसके बाद न्यूड कलर की लिपस्टिक को लिप्स के बीच में लगाएं और इसे अपनी उंगलियों की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
    • ऐसा करने से सभी लिपस्टिक कलर एक साथ ब्लेंड होने लगेंगे और एक्स्ट्रा प्रोडक्ट की वजह से लिप इफेक्ट खराब भी नहीं होगा l साथ ही गलती होने के अवसर भी काम रहेंगे। 
    • फिनिशिंग के लिए आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
    • ध्यान रहे कि आप ये स्टेप्स को ऊपर और नीचे दोनों ही लिप्स पर एक साथ करें अन्यथा दोनों लिप्स अलग-अलग दिखाई देने लग जाएंगे।
    • साथ ही आपका पूरा लुक भी खराब दिखाई देने लगेगा।

    अब आप भी अपने लिप्स को एक नया इफेक्ट दे सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।

    इसी के साथ अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।

    साथ ही ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हेरजिंदगी को।

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi