Ombre Lips : लिप्स को ऑम्ब्रे इफेक्ट देने के लिए ऐसे करें आईशैडो का इस्तेमाल

हर महिला चाहती हैं कि उनके होंठ बड़े और पाउटी दिखाई दें। इसके लिए महिलाएं न जाने कितने ही एक्सपेरिमेंट्स आए दिन करती रहती हैं। कई महिलाएं तो इसके लिए तरह-तरह की लिप सर्जरी भी करवाती हैं ताकि उनके होंठ बड़े और पाउटी दिखाई देने लगे।
वहीं आजकल इंटरनेट पर कई लिप हैक भी तेजी से वायरल होते नजर आने लगे हैं। महिलाएं जमकर इसे ट्राई कर रही हैं। बात अगर ऑम्ब्रे लिप्स की करें तो ये काफी चलन में दिखाई दे रहा है।

दरअसल ये एक तरह का इफेक्ट होता है जो कि मेकअप के द्वारा बनाया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसे आई शैडो की मदद से भी करे सकती हैं। अगर नहीं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने होंठों को ऑम्ब्रे इफेक्ट देकर पा सकती हैं पाउटी लिप्स।
कैसे करें आईशैडो के द्वारा ऑम्ब्रे लिप्स (Ombre Lips With Eyeshadow)

- सबसे पहले आप अपने होठों पर कंसीलर लगाएं।
- कंसीलर होठों पर लिप प्राइमर की तरह काम करेगा।
- ऐसा करने के बाद इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
इसे भी पढ़ें : अपने मूड के हिसाब से लगाएं ये लिपस्टिक शेड्स
- इसके लिए आप ब्लेंडिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसे सुखाने के लिए आप लूज पाउडर का इस्तेमाल करें ताकि कंसीलर टस से मस न हो पाएं।
- ऐसा करने के बाद आप अपने होठों के बीच में लिपस्टिक लगाएं।
- इसके बाद आप अपने होठों के किनारों पर आईशैडो लगाएं।
- ध्यान रहे कि आप लिपस्टिक और आई शैडो के कलर को कंट्रास्ट में मिलता-जुलता ही चुनें।
- ऐसा करने से ये इफेक्ट और खिलकर नजर आने लगेगा।
- इन दोनों को लगाने के बाद आप इसे अपनी उंगलियों की मदद से ब्लेंड कर लें।
- आप चाहे तो लिप ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका
- ध्यान रहे कि आप इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें ताकि लाइन्स न बन पाए।
- साथ ही मेकअप आई शैडो एक जगह पर इकठा न होने पाए।
- लिप्स को फाइनल टच देने के लिए आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लीजिए आपके लिप्स पर आ गया है ऑम्ब्रे इफेक्ट।
अब आप भी अपने लिप्स को आई शैडो की मदद से एक नया इफेक्ट दे सकती हैं और डाल सकती हैं अपने मेकअप में जान।
इसी के साथ अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें।
साथ ही ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।