ऑयली स्किन पर हर चीज का इस्तेमाल करने से पहले हम अक्सर कई चीजों पर खास ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑयली स्किन पर कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें। फेस स्क्रब स्किन के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन आपको किस तरह के स्क्रब का इस्तेमाल करना है। इसके बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम से जानें।
नींबू और शुगर स्क्रब
आप अपनी स्किन पर से एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने के लिए नींबू और चीनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही, आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम नजर नहीं आएंगी।

नींबू और शुगर स्क्रब कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी लेनी है।
- अब इसमें आधा नींबू मिक्स करना है।
- इसके बाद इस स्क्रब को मिक्स करके आपको चेहरे पर अप्लाई करना है।
- फिर चेहरे की अच्छे से मसाज करनी है, ताकि आपकी स्किन पर से एक्स्ट्रा ऑयल कम हो सके।
- फिर अपने चेहरे को पानी से 10 से 15 मिनट में साफ करें।
- इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन साफ-सुथरी नजर आएगी।
नीम और तुलसी स्क्रब
नीम और तुलसी दोनों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स प्रॉब्लम और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करते हैं। इसका हफ्ते में दो बार इस्तेमाल स्किन को क्लीन और फ्रेश बना देता है।
इसे भी पढ़ें: ऑयली स्किन पर लगाएं ये 2 तरह के Face Pack, मिलेंगे गजब के फायदे
नीम और तुलसी स्क्रब का इस्तेमाल कैसे करें
- इसके लिए आपको नीम की पत्तियों को अच्छे से साफ करके इसका पेस्ट बनाना है।
- अब मिक्सी में 5 से 6 तुलसी के पत्तों को पीसकर इसका पेस्ट बनाएं।
- इन दोनों पेस्ट को साथ में मिक्स करें।
- इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से फेस स्क्रब करें।
- फिर 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।
- इसे लगाने से आपकी स्किन पर मौजूद प्रॉब्लम कम हो सकती है।
ऑयली स्किन को क्लीन और फ्रेश रखने के लिए स्क्रब का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है। ऊपर बताए गए स्क्रब नेचुरल और असरदार हैं। इन्हें ट्राई करके आप स्किन को हेल्दी रख सकते हैं। बस आपको एक्सपर्ट राय लेनी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: Homemade Scrub: ऑयली स्किन पर इस्तेमाल करें ये 2 तरह के होममेड स्क्रब, जानें फायदे
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट राय जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों